एक मराठा सौ पर भारी, ये बात मुग़लों को समझायी

15-09-2023

एक मराठा सौ पर भारी, ये बात मुग़लों को समझायी

राजेश भंडारी ‘बाबू’ (अंक: 237, सितम्बर द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

शिवाजी महाराज पर विशेष

 
भारत भूमि पर पैदा हुए जिनका है वीर शिवाजी नाम, 
अच्छे अच्छे तीस मारखाँ का कर दिया काम तमाम। 
  
भगवा भारत भगवा भूमि पर भगवा पताका फहरायी
एक मराठा सौ पर भारी, ये बात मुग़लों को समझायी, 
 
भारत भूमि है हिन्द के लालों की, शंखनाद किया जिसने, 
पूर्ण स्वराज के ख़ातिर, बलिदान होना सिखाया जिसने, 
  
नाक में दम किया मुग़लों का, जब हर हर महादेव कहा, 
भारत माता के इस शेर ने, कभी अन्याय कोई नहीं सहा, 
  
नारी और सब धर्मों का करता थे वो सम्मान सदा, 
वीर शिवाजी बहादुरों पर अभिमान करते थे सदा, 
  
भाले बरछी तीर तलवार उनके लिए खिलौने थे, 
बड़े बड़े योद्धा भी रण में उनके लिए तो बौने थे, 
  
मित्रता करते अच्छे लोगों से, उनको पूरा सम्मान देते। 
दोगले दुश्मन को छुप करके परमधाम का धाम देते। 
  
अफजल खान का बेटे को पेट में बगनखा घुसाई थी
बुद्धि, युद्ध कौशल से मराठा-साम्राज्य की ज्योति जगाई थी। 
  
भारत देश में नौ सेना का सबसे पहले निर्माण हुआ, 
मुग़ल साम्राज्य का जांबाज़ी से पूरा काम तमाम हुआ।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें