तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मा

तेजेन्द्र शर्मा

जन्म और बचपन : 21 अक्टूबर, 1952 को पंजाब के शहर जगराँव के रेलवे क्वार्टरों में। पिता वहाँ के सहायक स्टेशन मास्टर थे। उचाना, रोहतक (अब हरियाणा में) व मौड़ मंडी में बचपन के कुछ वर्ष बिता कर 1960 में पिता का तबादला उन्हें दिल्ली ले आया। पंजाबी भाषी तेजेन्द्र शर्मा की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के अंधा मुग़ल क्षेत्र के सरकारी स्कूल में हुई।
शिक्षा : दिल्ली विश्विद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) अँग्रेज़ी एवं एम.ए. अँग्रेज़ी, कम्प्यूटर कार्य में डिप्लोमा
प्रकाशित कृतियाँ :
कहानी संग्रह -

  1. स्मृतियों के घेरे (समग्र कहानियाँ भाग-1) (2019)

  2. नयी ज़मीन नया आकाश (समग्र कहानियाँ भाग-2) (2019)

  3. मौत... एक मध्याँतर (2019)

  4. ग़ौरतलब कहानियाँ (2017)

  5. सपने मरते नहीं (2015)

  6. श्रेष्ठ कहानियाँ (2015)

  7. मेरी प्रिय कथाएँ (2014)

  8. प्रतिनिधि कहानियाँ (2014)

  9. दीवार में रास्ता (2012)

  10. क़ब्र का मुनाफ़ा (2010)

  11. सीधी रेखा की परतें (2009)

  12. बेघर आँखें (2007)

  13. यह क्या हो गया! (2003)

  14. देह की कीमत (1999)

  15. ढिबरी टाईट (1994)

  16. काला सागर (1990)

कविता एवं ग़ज़ल संग्रह -

  • ये घर तुम्हारा है... (2007 - कविता एवं ग़ज़ल संग्रह)

  • मैं कवि हूँ इस देश का (द्विभाषिक कविता संग्रह)

अँग्रेज़ी की पुस्तकें -

  • Building Bridges (A collection of bilingual poems – 2014)

  • Grave Profits (Collection of Short Stories – 2013)

  • Black & White – the Biography of a Banker (2007)

  • John Keats - TheTwo Hyperions (1977)

  • Lord Byron - Don Juan (1976)

अन्य लेखन :  दूरदर्शन के लिए "शांति" सीरियल का लेखन
अनूदित कृतियाँ : Profits (अंग्रेज़ी - कहानियां), Building Bridges – ( Bilingual Poems), ढिबरी टाइट, एवं कल फेर आंवीं नाम से पंजाबी, इँटों का जंगल नाम से उर्दू तथा पासपोर्ट का रंगहरू नाम से नेपाली में भी उनकी अनूदित कहानियों के संग्रह प्रकाशित हुए हैं। तेजेन्द्र शर्मा की कहानियां उड़िया, मराठी, गुजराती, चेक भाषा एवं अंग्रेज़ी में भी अनूदित हो चुकी हैं।
तेजेन्द्र शर्मा के लेखन पर उपलब्ध आलोचना ग्रन्थ :

  • तेजेन्द्र शर्मा – वक़्त के आइने में (2009) 

  • हिन्दी की वैश्विक कहानियां (2012)

  • कभी अपने कभी पराये (2015)

  • प्रवासी साहित्यकार श्रंखला (2017) 

  • मुद्दे एवं चुनौतियां (2018) 

  • तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार (2018) 

  • कथाधर्मी तेजेन्द्र (2018) 

  • वैश्विक हिन्दी साहित्य और तेजेन्द्र शर्मा (2018) 

  • प्रवासी कथाकार तेजेन्द्र शर्मा (2019) 

  • प्रवासी हिन्दी साहित्य और तेजेन्द्र शर्मा (2019) 

  • भारतेतर हिन्दी साहित्य और तेजेन्द्र शर्मा (2019)

  • कथा त्रिकोण – संपादक श्रीनिवास श्रीकान्त (एस.आर हरनोट, मनीषा कुलश्रेष्ठ एवं तेजेन्द्र शर्मा का लेखन संसार)

शोध : विभिन्न विश्वविद्यालयों से तेजेन्द्र शर्मा की कहानियों पर अब तक दो पीएच. डी. और दस एम. फ़िल. की डिग्रियाँ हासिल की गईं।
 

विशेष :

  • कहानी अभिशप्त चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एम.ए. हिन्दी के पाठ्यक्रम में शामिल

  • कहानी पासपोर्ट का रंग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोयडा के एम.ए. हिन्दी के पाठ्यक्रम में शामिल

  • कहानी क़ब्र का मुनाफ़ा मुंबई विश्वविद्यालय की बी.ए. के पाठ्यक्रम में शामिल

  • कहानी अभिशप्त चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एम.ए. हिन्दी के पाठ्यक्रम में शामिल

  • कहानी ‘पासपोर्ट का रंग’ चेन्नई के महाविद्यालयों एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोयडा के एम.ए. हिन्दी के पाठ्यक्रम में शामिल

  • कहानी ‘कोख का किराया’ कलकत्ता विश्वविद्यालय

  • बेघर आँखें – गोवा विश्वविद्यालय।


अभिनय व प्रसारण :    

  • दिल्ली रेडियो स्टेशन पर 1973-1978 तक ड्रामा आर्टिस्ट रहे व अनियमित उद्घोषक का काम भी किया। इसी काल में दिल्ली में मंच नाटकों में भी सक्रिय रहे। 

  • दूरदर्शन के लिये शांति सीरियल की लेखन टीम का हिस्सा रहे और करीब 140 एपिसोड लिखने का मौक़ा मिला।

  • अन्नु कपूर द्वारा निर्देशित फ़िल्म अभय में नाना पाटेकर के साथ अभिनय करने का अवसर भी मिला।

  • बी.बी.सी. लन्दन, ऑल इंडिया रेडियो व दूरदर्शन के कार्यक्रमों की प्रस्तुति, नाटकों में भाग एवं समाचार वाचन।

  • ऑल इंडिया रेडियो व सनराईज़ रेडियो लन्दन से बहुत सी कहानियों का प्रसारण।

  • तेजेन्द्र शर्मा की ग़ज़लों के दो ऑडियो सीडी और कहानियों की एक सीडी कहानियों की जारी हो चुकी है। 

पुरस्कार : 

  • ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा एम.बी.ई. (मेम्बर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर) की उपाधि 2017

  • केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा का डॉ. मोटुरी सत्यनारायण सम्मान – 2011

  • यू.पी. हिन्दी संस्थान का प्रवासी भारतीय साहित्य भूषण सम्मान 2013

  • हरियाणा राज्य साहित्य अकादमी सम्मान – 2012

  • ढिबरी टाइट के लिये महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार  - 1995 तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों 

  • भारतीय उच्चायोग, लन्दन द्वारा डॉ. हरिवंशराय बच्चन सम्मान (2008)

  • टाइम्स ऑफ़ इण्डिया समूह एवं आई.सी.आई.सी.आई बैंक द्वारा एन.आर.आई ऑफ़ दि ईयर 2018 सम्मान

  • मध्य प्रदेश सरकार का निर्मल वर्मा सम्मान -2017

अन्य साहित्यिक गतिविधियाँ : 

  • तेजेन्द्र शर्मा कथा यू.के. संस्था के महासचिव हैं और ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ़ कॉमन्स में अंतरराष्ट्रीय इन्दु शर्मा कथा सम्मान का आयोजन प्रतिवर्ष करते हैं।

  • ब्रिटेन के लेखकों के लिये पद्मानन्द साहित्य सम्मान का आयोजन प्रतिवर्ष करते हैं।

  • भारत, ब्रिटेन, कनाडा और अमरीका के भिन्न शहरों में हिन्दी कहानी कार्यशाला का आयोजन और प्रवासी हिन्दी साहित्य सम्मेलनों का आयोजन भी करते हैं। 

संप्रति : लंदन के ओवरग्राउण्ड रेल्वे में कार्यरत।


कहानी संग्रह :

कविता एवं ग़ज़ल संग्रह :

अँग्रेज़ी की पुस्तकें :

अनूदित कृतियाँ :

तेजेन्द्र शर्मा के लेखन पर उपलब्ध आलोचना ग्रन्थ :

लेखक की कृतियाँ

नज़्म
कविता
ग़ज़ल
कहानी
विडियो
ऑडियो