डॉ. सुरेन्द्र वर्मा

डॉ.  सुरेन्द्र वर्मा

डॉ. सुरेन्द्र वर्मा

शिक्षा :

एम.ए. दर्शन शास्त्र (इलाहाबाद विश्वविद्यालय), पीएच. डी. (विक्रम वि.वि.)

प्रकाशन :

कविता:

  • अस्वीकृत सूर्य,
  • कविता के पार कविता, 
  • उसके लिए, 
  • राग खटराग (हास्य-व्यंग्य – तिपाई संग्रह), 
  • अमृत कण (गीता तथा ईशोवास्य-उपनिषद् का हिंदी काव्यानुवाद)

हाइकु संग्रह: 

  • सूक्तिकाएँ, 
  • धूप कुंदन। 
  • तीसरा संग्रह "दहकते पलाश" प्रेस में है।

वेब पत्रिका "हिन्दी हाइकु" के नियमित हाइकुकार हैं। एक दर्जन से अधिक हाइकु संकलनों की पुस्तक समीक्षाएँ भी आप लिख चुके हैं।

व्यंग्य आलेख :

  • लोटा और लिफाफा, 
  • कुरसियाँ हिल रही हैं, 
  • अपने अपने अधबीच, 
  • हँसो लेकिन अपने पर, 
  • बंधे इक डोरी से, 
  • हँसी की तलाश में

संस्कृति कला एवं समीक्षा :

  • कला संस्कृति और मूल्य, 
  • कला विमर्श और चितांकन, 
  • भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रतीक, 
  • साहित्य समाज और रचना, 
  • संस्कृति का अपहरण, सरोकार
  • इसके अतिरिक्त दर्शन और मनोविज्ञान पर आधा दर्जन ग्रन्थ

अनुभव एवं 
पदस्थापनाएँ : 

  • दर्शनशास्त्र के आचार्य एवं म.प्र. के शासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य रहे। 
  • इंदौर वि.वि. के कला संकाय के सकायाध्यक्ष रहे। 
  • गाँधी पर शोधकार्य किया। 
  • वर्त्तमान में इलाहाबाद वि.वि. तथा राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद के गाँधी अध्ययन केन्द्रों की सलाहकार समितियों के सदस्य।