डॉ. हंसा दीप

डॉ.  हंसा दीप

डॉ. हंसा दीप

टोरंटो, कैनेडा

जन्म : मेघनगर (ज़िला झाबुआ, मध्यप्रदेश)
शिक्षा :  पीएच.डी. (हिन्दी) 
सम्प्रति : यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो में लेक्चरार के पद पर कार्यरत
अध्यापन : भारत में भोपाल विश्वविद्यालय और विक्रम विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक। न्यूयार्क, अमेरिका की कुछ संस्थाओं में हिन्दी शिक्षण, यॉर्क विश्वविद्यालय टोरंटो में हिन्दी कोर्स डायरेक्टर।
प्रकाशन :
उपन्यास – 

  • कुबेर

  • बंद मुट्ठी
    उपन्यास “बंद मुट्ठी” गुजराती भाषा में अनूदित।

कहानी संग्रह –

  • चश्मे अपने-अपने

  • प्रवास में आसपास

  • बारह चर्चित कहानियाँ (साझा संग्रह) 
    कुछ कहानियाँ मराठी में अनूदित।

अन्य -

  • कैनेडियन विश्वविद्यालयों में हिन्दी छात्रों के लिए अंग्रेज़ी-हिन्दी में पाठ्य-पुस्तकों के कई संस्करण प्रकाशित।

  • प्रसिद्ध अंग्रेज़ी फ़िल्मों – हैनीबल, द ममी रिटर्नस, अमेरिकन पाई, पैनीज़ फ्रॉम हैवन आदि के लिए हिन्दी में सब-टाइटल्स अनूदित।

  • गुजराती, मराठी व पंजाबी में पुस्तकों का अनुवाद।

  • साहित्य कुंज, वागर्थ, कथाबिम्ब, भाषा, परिंदे, लहक, यथावत, कथाक्रम, कथादेश, सुखनवर, विश्वा, समहुत, शीतलवाणी, दस्तक टाइम्स, गंभीर समाचार, उदय सर्वोदय, चाणक्य वार्ता, विभोम स्वर, समावर्तन, गर्भनाल, सेतु, कालजयी, साहित्य अमृत, विश्वगाथा, चेतना, सुबह सवेरे आदि प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित।

प्रसारण : भारत में आकाशवाणी से कई कहानियों व नाटकों का प्रसारण।

सम्मान: कमलेश्वर स्मृति कथा पुरस्कार 2020