दीपक शर्मा 'दीपक’

दीपक शर्मा 'दीपक’

दीपक शर्मा 'दीपक’

जन्म : 22 अप्रैल 1970; चन्दौसी, ज़िला – मुरादाबाद , (उ. प्र.)
शिक्षा : स्नातक – विज्ञान, परा स्नातक – वस्तु प्रबंधन
प्रकाशन :    
काव्य संकलन :

  • फ़लकदीप्ति : गीत , ग़ज़ल, नज़्म एवं कविताओें का पहला मौलिक संग्रह सन् 2005 में इंडियन बुक बैंक (शारदा प्रकाशन समूह) दरियागंज, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित

  • मंज़र : गीत , ग़ज़ल, नज़्म एवं कविताओें का दूसरा मौलिक संग्रह सन् 2006 में लिट्रेसी हाउस, (शारदा प्रकाशन समूह) दरियागंज, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित

  • ख़लिश : नज़्मों का तीसरा मौलिक संग्रह सन् 2010 में (तेरी आवाज़ मेरे अल्फाज़) सहयोग प्रकाशन (शारदा प्रकाशन समूह) दरियागंज, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित

प्रसारण : महत्वपूर्ण दूरदर्शन कार्यक्रम :

  • राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन द्वारा आयोजित ‘काव्य गोष्ठी’ में काव्य पाठ

  • साधना चैनल द्वारा आयोजित ‘कवियों की चौपाल’ में काव्य पाठ

  • जनमत चैनल द्वारा आयोजित ‘ख़बरदार ख़बरें’ में काव्य पाठ

  • राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के साहित्यिक कार्यक्रम ‘पत्रिका’ में द्वितीय संकलन

  • ‘मंज़र’ के लोककार्पण का राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण

  • जैन टी. वी. चैनल द्वारा द्वितीय संकलन ‘मंज़र’ के लोककार्पण का प्रसारण

  • आकाशवाणी : भारतीय विदेश भाषा विभाग आयोजित ‘काव्य गोष्ठी’ में काव्य पाठ विभिन्न देशों में प्रसारित

  • आकाशवाणी, दिल्ली द्वारा आयोजित काव्य संध्या में काव्य पाठ

अन्य गतिविधियाँ : कवि सम्मेलन : 1991 से अनवरत विभिन्न साहित्यिक मंचों पर काव्य पाठ एवं सहभागिता
सदस्य : 

  • भारतीय वस्तु प्रबंधन संस्थान , नई दिल्ली – आजीवन सदस्यता

  • ‘सूर्या संस्थान, साहित्यिक समिति’ – आजीवन सदस्यता

  • वेदांत मंडलम् – आध्यात्मिक पत्रिका – आजीवन सदस्यता