यशोधरा भटनागर

यशोधरा भटनागर

यशोधरा भटनागर

देवास (म.प्र.)

जन्म स्थान: ग्वालियर, मध्यप्रदेश 
शिक्षा: 

  • बी.ए. (ऑनर्स हिंदी), दिल्ली विश्वविद्यालय

  • एम.ए. हिंदी साहित्य (मेरिट स्कॉलर) डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर 

  • बी.एड. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल। 

सम्प्रति: सेंट मेरीज़ सीनियर सेंकेंडरी स्कूल देवास में तीस वर्षों से अधिक हिंदी अध्यापन का कार्य कर विभागाध्यक्ष हिंदी के पद से सेवानिवृत्त हो कर स्वतंत्र लेखन का कार्य निरंतर जारी। 
प्रकाशन: अभी तक दो काव्य संग्रह “रणवीर” व “तरंगिणी” तथा एक लघुकथा संग्रह “एलबम” प्रकाशित।
सम्मान:

  • अध्यापन के दौरान ‘हिंदी विकास मंच’ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रचनात्मक लेखन में वर्ष 2018 में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित। 

  • ‘मधुबन एजुकेशनल बुक्स’ द्वारा हिंदी शिक्षण को विशिष्ट प्रगतिशील एवं रचनात्मक बनाने हेतु वर्ष 2020 में सम्मानित। 

साहित्यिक सम्मान के अंतर्गत: 

  • ‘साहित्य कलश संस्था इंदौर’ (म.प्र.) द्वारा काव्य संग्रह ‘रणवीर’ के लिए ‘श्री विशनदास मोर्यानी स्मृति अलंकरण’ 2021-22 से सम्मानित। 

  • ‘श्री नर्मदा प्रकाशन लखनऊ’ द्वारा ‘साहित्य प्राज्ञ सम्मान 2022’ से सम्मानित। 

  • लघुकथा संग्रह ‘एलबम’ लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा ‘कृति सम्मान’ 2022 से सम्मानित। 

  • इंदौर प्रेस क्लब द्वारा ‘डॉ. एस.ऐन. तिवारी स्मृति सम्मान 2022’ से सम्मानित

  • ‘क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर’ द्वारा वर्ष 2022 में ‘श्याम सुंदर व्यास’ सम्मान से सम्मानित। 

  • ‘कादंबरी’ साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जबलपुर द्वारा लघुकथा विधा हेतु ‘स्व. डॉ. गायत्री तिवारी सम्मान 2022’ से सम्मानित। 

विशेष: 

  • वर्ष-2019 में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल (आबूधाबी) में हिंदी शिक्षण तकनीक पर कार्यशाला आयोजन में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित।

  • नवाचार के साथ शिक्षण परिकल्पना के अंतर्गत स्वयं का हिंदीशाला यूट्यूब चैनल आरंभ कर 100 स्वनिर्मित वीडियो अपलोड किए गए। https://youtube.com/channel/UCsSjovhQ6mazAjRueXdZnfg

लेखक की कृतियाँ

लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

पुस्तकें