शीला मिश्रा

शीला मिश्रा

शीला मिश्रा

भोपाल (म.प्र.)

शीला मिश्रा मध्यप्रदेश की एक जानी-मानी साहित्यकार हैं। पिछले पन्द्रह वर्षों से कहानी के साथ-साथ उनके आलेख, समीक्षा, व्यंग्य एवं कविताएँ विभिन्न पत्रिकाओं व अख़बारों में तथा आकाशवाणी से निरन्तर प्रकाशित होती रही हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों से निरन्तर कहानी पाठ करती रहतीं हैं। वर्ष 2016 में प्रकाशित उनके कहानी संग्रह ‘एक नया आसमान’ ने साहित्य जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इस कहानी-संग्रह के लिए उन्हें साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित ‘दुष्यंत कुमार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें अनेक सम्मान व पुरस्कारों से विभूषित किया गया है, जिनमें से प्रमुख है:

  • साहित्य भूषण सम्मान, इलाहाबाद

  • सुन्दर सृजन सम्मान, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भोपाल

  • माधुरी शुक्ला कथा सम्मान, उ.प्र. 

  • साहित्य परिषद

  • श्रेष्ठ साधना सम्मान, अखिल भारतीय भाषा सम्मेलन

  • शिक्षा सम्मान, कादम्बिनी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल

  • प्रसिद्ध पत्रिका 'अहा जिंदगी'ने आपको श्रेष्ठ कहानी के लिए सम्मानित किया है। 

शीघ्र ही आपका दूसरा कहानी संग्रह तथा उपन्यास पाठकों के समक्ष आने वाला है। आपकी कहानियों पर नाटक मंचित हुए हैं व कई कहानियाँ शोधपत्र में शामिल की गई हैं। 

लेखक की कृतियाँ

कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

पुस्तकें