सतीश सिंह

सतीश सिंह

सतीश सिंह

मुंबई (महाराष्ट्र)
जन्म:  कश्मीर (भारत) 
शिक्षा:

  • अनुग्रह नारायण महाविद्यालय, पटना से स्नातक।

  • सत्र 1994-95 में भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।

  • हिंदी में स्नातकोत्तर

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविधालय से व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर भी। 

संप्रति एवं कार्यानुभव:

  • भारतीय स्टेट बैंक, स्टेट बैंक भवन, कॉरपोरेट केंद्र, नरीमन पॉइंट, मुंबई-400021 के आर्थिक अनुसंधान विभाग में मुख्य प्रबंधक के रूप में कार्यरत।

  • साथ में आर्थिक एवं बैंकिंग विषय पर केंद्रित पत्रिका "आर्थिक दर्पण" के संपादन का कार्यभार भी।

  • वर्ष 1995 से वर्ष 1999 तक मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय भागीदारी। वर्ष 2000 में बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में योगदान।

लेखन व प्रकाशन:

  • विगत दस वर्षों से मुख्य तौर पर बैंकिंग एवं आर्थिक विषयों पर स्वतंत्र लेखन। 

  • अब तक हिंदी एवं अंग्रेज़ी में 1000 से अधिक लेख जनसत्ता, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, दैनिक ट्रिब्यून, फ्री प्रेस जर्नल, ट्रिब्यून, सेंट्रल क्रोनिकल, पायोनियर, टेलीग्राफ, डेली पोस्ट, हिंदुस्तान टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया, योजना, कुरुक्षेत्र, दि इंडियन बैंकर, बैंकिंग चिंतन-अनुचिंतन, यथावत, इंडिया टुडे, ओपिनियन पोस्ट, आउटलुक आदि पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। 

  • 100 से अधिक कविताएँ एवं ग़ज़लें कादम्बिनी, हंस, आजकल, यथावत, दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, दैनिक भास्कर, पत्रिका आदि पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

  • वर्ष 2020 के दिसंबर महीने तक प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु हिंदी साहित्य पर एक किताब का प्रकाशन और वर्ष 2020 में ही एक ग़ज़ल संग्रह का प्रकाशन भी संभावित।

पुरस्कार: प्रतियोगिता दर्पण द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कई बार प्रथम पुरस्कार।
अभिरुचि: लेखन जीवन में सबसे अहम। संगीत एवं चित्रकला से भी लगाव। यात्राएँ करना सुकून और शांति का पर्याय। साल में कम से कम दो बार देशाटन। आधे से अधिक भारत का भ्रमण संपन्न।