
राजेश कुमार सिन्हा
लेखक, कवि और अनुवादक
जन्म भूमि: पटना (बिहार)
कर्मभूमि: मुंबई
शिक्षा: अर्थशास्त्र में एम.ए. तथा पत्रकारिता में डिप्लोमा।
प्रकाशन:
-
हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरा होने के अवसर पर पुस्तक “अपने-अपने चलचित्र” (हिन्दी सिनेमा की विख्यात हस्तियों से ली गई भेंटवार्ताएँ) प्रकाशित।
-
मेरे ख्वाबों का शज़र (काव्य संग्रह)
-
“कुछ यूँ बोले एहसास” और “काव्य एकादश” (साझा काव्य संग्रह का सम्पादन) प्रकाशित।
-
पिछले चार दशकों से राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का नियमित प्रकाशन
अन्य:
-
भारत सरकार के फिल्म प्रभाग के लिए दो दर्जन से अधिक डाक्युमेंटरी फिल्मों के लिए कमेन्ट्री/स्क्रिप्ट लेखन।
-
एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म "द ट्राईबल वूमेन आर्टिस्ट ऑफ़ छोटानागपुर" को नेशनल अवार्ड।
-
साधारण बीमा से सम्बंधित एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद।
सम्प्रति: सरकारी साधारण बीमा कंपनी से वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति के उपरांत मुंबई से प्रकाशित साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका "सृजनिका” के मुख्य उप संपादक और स्वतंत्र रचना कर्म से संलग्न।