
प्रवीण शर्मा
लखनऊ (उ.प्र.)
जन्म: १९४३ लाहौर (पंजाब, अविभाजित भारत)
शिक्षा: एम.ए. (अँग्रेज़ी- पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़, १९६३)
कार्यक्षेत्र:
अध्यापन– (१९६३-१९६७)
- डीएवी कॉलेज, चण्डीगढ़
- दयाल सिंह कॉलेज (सान्ध्यकालीन)
- पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ (डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश)
प्रशासनिक सेवा– (१९६७–२००३)
-
१९६७ से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों का दायित्व निर्वहन
लेखन व प्रकाशन:
-
१९६०-६१ के आस-पास कविताएँ लिखना प्रारम्भ किया। लगभग उसी समय कुछ कविताएँ धर्मयुग तथा अन्य प्रमुख पत्रिकाओं में प्रकाशित। सुप्रसिद्ध साहिय्त पत्रिका ’वर्तमान साहित्य’ में भी कवितएँ प्रकाशित व चर्चित
-
’अभिव्यक्ति’ सम्पादक: रमेश कुंध मेघ व गंगा प्रसाद विमल (१९६३)
-
’कविता और कविता’ सम्पादक: इन्द्रनाथ मदान (१९६४) में कुछ कविता संकलित।
-
’ऐसे नहीं फिर कभी’ पहली प्रकाशित पुस्तक
सम्प्रति: २००३ सेवा निवृत्त और लखनऊ में निवास