
कवि पृथ्वीसिंह बैनीवाल बिश्नोई
हिसार (हरियाणा)
शिक्षा: हिंदी व जनसंचार विषय में स्नातक व स्नातकोत्तर, जर्नलिज़्म, पर्यावरण शिक्षा, नेचुरोपैथी एवं योगा, फोटोग्राफी, उर्दू में पी। जी। डिप्लोमा
कार्यक्षेत्र: देशभर के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में पिछले 45 वर्षों से अधिक से कार्यकारी संपादक, उप-संपादक, विशेष संवाददाता से लेकर विभिन्न पदों पर कार्य।
प्रकाशन व सम्पादन:
-
13 पुस्तकें एवं 11 साझा संग्रह प्रकाशित, अनेकों पत्र पत्रिकाओं का संपादन।
-
विभिन्न विषयों पर देशभर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में शोध पत्र, अनेकों लेख, कहानियाँ एवं 1500 से अधिक काव्य रचनाएँ प्रकाशित।
-
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में संपादक के पद पर कार्य किया।
सामाजिक अवदान: पिछले 40 वर्षों से अधिक से राष्ट्र, प्रदेश, गाँव, समाज, ग़रीब व असहाय लोगों के हितों की माँग उठाना, उनका इलाज करवाना, दवाई दिलवाना, अपंग लोगों को ट्राई-साईकल दिलवाने का कार्य कर रहे हैं।
समबद्धता: कई राष्ट्रीय संस्थाओं में पदाधिकारी एवं सदस्य के रूप में कार्यरत।
सम्मान व पुरस्कार: भारत गौरव अवार्ड, लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड, बेस्ट सोशल वर्कर, कोरोना वारियर सम्मान आदि अनेकों राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कारों से सम्मानित।