
ममता महक
जन्म स्थान एवम् तिथि: कोटा, जुलाई1981
शिक्षा: BA, MA, BEd, PGDRD, MBA, NET, JRF,
लेखन विधा: गद्य/ पद्य/कविता/ ग़ज़ल/ गीत/ कहानी/पर्यावरण आलेख/ लघु नाटिका/ हास्य व्यंग/ समीक्षा/ शोध पत्र।
भाषा: हिंदी/ हाड़ोती/ अंग्रेज़ी
लेखन व प्रकाशन:
-
मैंने आकाशवाणी में कार्य करने के दौरान आलेख, कविताएँ और लघुनाटिका लिखना शुरू किया।
-
मैं 50 से अधिक पुस्तकों की समीक्षा लिख चुकी हूँ। जिसमें हिन्दी और राजस्थानी दोनों भाषाओं की हर विधा की किताब शामिल हैं।
-
दस्तक प्रभात, दि ग्राम टुडे, मधुमती, जागती जोत, बिणजारो, नेगचार, युगपक्ष, काव्यांजलि, नुंवो राजस्थान आदि में आलेख, कहानी, कविता, समीक्षा प्रकाशित।
पुस्तकें:
-
‘फ़ुर्सत के सबक़’ मेरा पहला काव्य संग्रह है। जिसे साहित्य अकादमी उदयपुर द्वारा अनुदान मिला है। इसमें मुख्य रूप से शृंगार की कविताएँ हैं।
-
‘धमाचौकड़ी’ पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी द्वारा परकाशित बाल काव्य संग्रह है।
-
‘किताब के बहाने’ साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित कहानी संग्रह है। इसमें सामाजिक संदर्भों को समेटे संवाद शैली, पत्र शैली, डायरी शैली में कहानियाँ हैं।
पत्र वाचन:
-
केन्द्रीय साहित्य अकादमी, दिल्ली, के लिए ‘श्रीमती कमला कमलेश जी के व्यक्तित्व और कृतित्व’ पर पत्र वाचन,
-
साहित्य अकादमी उदयपुर के लिए ‘कोटा की समकालीन काव्य परंपरा’, तथा ‘हाड़ौती अंचल का कथा जगत’ विषयों पर पत्र वाचन।
स्म्प्रति: पिछले 13 वर्षों से आकाशवाणी कोटा में कार्यक्रम प्रस्तोता के रूप में कार्यरत
अन्य:
-
सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ाव व कार्यक्रम संचालन
-
रेडियो हेतु 25 से ज़्यादा लघुनातिकाओं का लेखन, संयोजन और संपादन
-
निजी रेडियो चैनलों पर गीतों व कविताओं का प्रसारण।