कुलभूषण  कपूर

कुलभूषण  कपूर

कुलभूषण  कपूर

जन्म: 10-09-1946
शिक्षा: 

  • बी.ए. कॉमर्स 1965

  • एम.ए. अंग्रेज़ी-1968

नौकरी:

मई 1962 से 1968 के अप्रैल माह तक छुटपुट अनेकानेक कार्य और नौकरियाँ तथा शैक्षिक कार्य किये। मई 1968 में नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली में सह-सहायक सम्पादक पद  पर नियुक्ति हुई और शनै-शनै पदोन्नति होती गई और फिर उपनिदेशक के पद तक पहुँचा तथा 39 वर्ष और 5 माह तक कार्यरत रहा। 30 सितम्बर, 2006 को सेवानिवृत्त हुआ। 

सेवाकाल  में संपादकीय कार्य करते हुए बच्चों में पुस्तक पठन रुचि के प्रोनयन  के 300 से अधिक शिविर आयोजित किए। 7 राज्यों की 10 भाषाओं में लगाकर पुस्तकों के विक्रय में अभियान  तथा 80 लाख की पुस्तकें एक ही वर्ष में बेचीं। 

अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेलों में भारत की भागीदारी का सहभागी बना। भारत के प्रथम 1971 के विश्व पुस्तक  मेले से 2006 तक आयोजित पुस्तक मेले तक इसके आयोजन,   प्रबंधन, और संचालन में सक्रियता से सहायक बना रहा। नेशनल बुक ट्रस्ट से उपनिदेशक प्रदर्शनी के पद से सेवानिवृत्ति पाई। विदेशों में भारतीय पुस्तक प्रदर्शनियाँ आयोजित कीं और अंतरराष्ट्रिय पुस्तक मेलों में भारतीय मण्डप के अध्यक्ष रहे। 
साहित्यिक गतिविधियाँ:

  • पठन-पाठन निरन्तर  और नियमित करता हुआ समीक्षात्मक कार्य भी किये तथा गोष्ठियों के आयोजन और प्रबंधन भी किए।  

  • एक प्रमुख और महत्पूवर्ण  कार्य 5 साल तक किया कि विश्वविद्यालय स्तरीय टैक्स्ट बुक्स और मैडिकल साइंस की पाठ्यक्रम की 700 से अधिक पुस्तकें भारतीय विशेषज्ञों और प्रोफ़ेसरों से तैयार करवाईं जो आज भी पाठ्यक्रमों का अभिन्न अंग हैं।   आज कल यदाकदा देहली में आयोजित साहित्यिक गोष्ठगोष्ठियों  में सहभागिता करता हूँ।