किसान

बासुदेव अग्रवाल 'नमन' (अंक: 182, जून प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

जापानी विधा चोका
 
अरे किसान
तू कितना महान
तेरे गुणों का
दुष्कर है बखान।
तेरी ये खेती
सुख सुविधा देती
भूख मिटा के
जीवन नौका खेती।
हल न रुके
बाधाओं से न झुके
पसीना बहा
सोते हो पर भूखे।
कर्ज में डूबे
फिर भी हो प्रसन्न
उपजा अन्न
देश करो संपन्न।
तुझे क्या मिला
मेहनत का सिला
मौसम बैरी
पर न कोई गिला।
आह तू भरे
आत्महत्या भी करे
पर सब की
भूख भी तू ही हरे।
सत्ता लाचार
निर्मोही सरकार
पर तू निर्विकार।
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें