गुरुदेव प्रजापति - 2
गुरुदेव प्रजापति 'फोरम'1.
नंगा आदमी
हाथ कुल्हाड़ी लिए
जंगल लूटे
2.
नंगी औरत
धीरे धीरे निगले
पूरा आदमी
3.
हाथ पकड़े
अँधेरे का, घर में
आता चंद्रमा
4.
जागते रहो
देश बढ़ रहा है
बलात्कार भी
5.
दंगे पे दंगे
तलवारी चमक
मज़हब की