देश की महिला शक्ति

01-11-2019

देश की महिला शक्ति

शुभि अग्रवाल

आज़ादी है हमको प्यारी
हमको ये अधिकार चाहिए

 

देश की महिलाओं को
अब इंसाफ़ चाहिए

 

अब हम चुप नहीं रहेंगे
हमें सुरक्षा का एहसास चाहिए

 

महिलाओं को समाज में
बराबर का संसार चाहिए

 

अब तो ऐसा करना होगा
जन-जन को आगे आना होगा

 

ख़ुद से ये वादा करना होगा- 

 

सीता ही नहीं दुर्गा भी बनेंगे
अब और उत्पीड़न नही सहेंगे॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें