चिड़ियाँ और चन्द्रमा

01-10-2023

चिड़ियाँ और चन्द्रमा

डॉ. संगीता सिंह (अंक: 238, अक्टूबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

चित्रकार: कु.अदिति सिंह
कक्षा: 3, सेंट जोसेफ्स को-एड स्कूल, भोपाल (मध्यप्रदेश)

 

छुटकी बोली, “भैया! देखो, चन्दा मामा भी आ गए पर माँ तो अभी तक नहीं आईं?” 

बड़कू ने कहा, “मैं भी यही सोच रहा था, छुटकी . . .। पर चिंता न कर; माँ बहुत होशियार हैं और बहादुर भी। कोई बाधा उन्हें रोक नहीं सकती। बस आती ही होंगीं।” 

बड़े भैया की बात से छुटकी जी सन्तुष्ट हो गईं। अब भाई-बहिन शांत मन से प्रतीक्षा करने लगे, माँ के आने की। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें