क़लमकार
निलेश जोशी 'विनायका'गूढ़ अर्थ पिरो कर शब्दों में
मानव की पीड़ा कह देता
हृदयों के गहरे अंधकार को
अपनी उर्जा से हर लेता।
शब्द बहुत छोटे हैं उसके
अर्थ उजाले के भर देता
क़लमकार गागर में सारा
ज्ञान का सागर भर देता।
अपने शब्दों के बल से जो
आग लगा दे सागर में
अपने लेखन की धारा से
रक्त सजा दे अंबर में।
क़लमकार की कविता सुनकर
गूँगे भी हँस देते हैं
अंडे से निकले चूज़े भी
बाज़ों से लड़ लेते हैं।
शृंगार वीर और हास्य रसों की
कविताएँ कर जाता है।
शब्दों में देवत्व जगा वह
क़लमकार कहलाता है।
क़लमकार की भाषा से तो
भरा हुआ पूरा इतिहास
अपने गहन विचारों से जो
देता हमें सुखद एहसास।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अपनापन
- असफलता
- इंटरनेट क्रांति
- कैसी आफ़त आई है
- कैसे कटेंगे पहाड़ से ये दिन
- गाँव
- गुहार
- गोधूलि बेला
- दामन
- दुनिया बदल गई
- भीड़
- मन के काग़ज़ पर
- मातृभूमि
- मुसाफ़िर
- मेरी बिटिया
- रक्षाबंधन
- रिश्तों का मेला
- व्यवहार
- शब्द
- शिक्षक
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी
- सावन (निलेश जोशी 'विनायका')
- स्वाधीनता
- क़लमकार
- ज़िंदगी से दोस्ती कर लीजिए
- ज़िम्मेदारी
- कविता - हाइकु
- कहानी
- बाल साहित्य कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-