मन, कितने पाप किए
डॉ. राजेन्द्र गौतमगीतों में
लिखता है जो पल
वे तूने नहीं जिए
मन, कितने पाप किए
धुंध-भरी आँखें
बापू की माँ की
तेरी आँखों में क्या
रोज नहीं झाँकी
वे तो बतियाने को आतुर
तू रहता होंठ सिए
मन, कितने पाप किए
लिख-लिख कर फाड़ी जो
छुट्टी की अर्जी
डस्टबिन गवाही है
किसकी खुदगर्जी
तूने इस झप्पर को थे
कितने वचन दिए
मन, कितने पाप किए
इनके संग दीवाली
उनके संग होली
बाट देखते सूखी
घर की रांगोली
घर से दफतर आते-जाते
सब रिश्ते रेत किए
मन, कितने पाप किए
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- तैर रहे हैं गाँव
- उजाला छिन न पाएगा
- चिड़िया का वादा
- टपक रहीं हैं खपरैलें
- द्वापर-प्रसंग
- पंख ही चुनते रहे
- पाँवों में पहिए लगे
- पिता सरीखे गाँव
- बरगद जलते हैं
- बाँस बरोबर आया पानी
- बाढ़ नहीं यह...
- बिजली का कुहराम
- मन, कितने पाप किए
- महानगर में संध्या
- मुझको भुला देना
- वन में फूले अमलतास हैं
- वृद्धा-पुराण
- शब्द सभी पथराए
- सिर-फिरा कबीरा
- हम दीप जलाते हैं
- क़सबे की साँझ
- साहित्यिक आलेख
- दोहे
- विडियो
-
- ऑडियो
-