चिड़िया

01-05-2026

चिड़िया

सपना साहनी (अंक: 296, मई प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

चिड़िया सुबह सबसे पहले उठती है
और सबको जगाती है। 
चीं-चीं कर अपनी मीठी बोली से
सबका मन लुभाती है। 
 
चिड़िया है तो गगन सुहाना लगता है, 
बिना चिड़िया के गगन अधूरा लगता है। 
आते-जाते सबको
अपनी मीठी बोली सुनाती है। 
है छोटी-सी जान, 
पर सबका मन लुभाती है। 
 
अपने बच्चों के लिए
दूर से दाना लाती है, 
पेड़ों से फल गिरती है और 
सबको फल खिलाती है। 
है छोटी-सी जान, 
पर सबका मन लुभाती है। 
 
मेहनत करना सिखाती चिड़िया, 
निडर बनना सिखाती चिड़िया। 
है छोटी-सी जान, 
पर बहुत कुछ सिखाती है चिड़िया। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें