चंचला प्रियदर्शिनी 

चंचला प्रियदर्शिनी 

चंचला प्रियदर्शिनी 

अमरिका के बोस्टन शहर मे बसने वाली चंचला प्रियदर्शिनी वैज्ञानिक, शिक्षिका, गृहस्थिन और एक माँ हैं‍। आप विज्ञान और मनोविज्ञान में शोध और पठन-पाठन के साथ साथ संगीत और साहित्य में गहरी रुचि रखती हैं। चंचला अंग्रेज़ी में विश्लेषणात्मक निबंध, यात्रा वृतांत, चलचित्र  समीक्षा, शास्त्रीय-संगीत-गोष्ठी वृतांत इत्यादि गद्य शैली का लेखन करती हैं और मातृभाषा हिंदी में कवितायेँ लिखती रही हैं। 

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की बालपन से विद्यार्थी रही चंचला ने राग संगीत पर आधारित कुछेक बंदिश गीतों की भी रचना की हैं जो कि मुख्यतः पुरबी बोली में हैं। चंचला अंग्रेज़ी साहित्य की कविताओं का हिंदी में और हिंदी की साहित्यिक कविताओं का अंग्रेज़ी में अनुवाद करती रहीं हैं।

आपने २०११ में ‘बुक क्लब ऑफ न्यू इंग्लैंड’ की शुरुआत की, जहाँ अंग्रेज़ी की किताबों पर बातचीत होती है और २०२० के फॉल में ‘साहित्य सरित् बोस्टन’,  की स्थापना की जो कि हिंदी साहित्य की सेवा को समर्पित है।