स्वतंत्रता किससे?

01-09-2019

स्वतंत्रता किससे?

शुभि अग्रवाल

स्वतंत्रता
किससे
दहेज से
बलात्कारियों से
रीति रिवाज़ों
की बेड़ियों से


भ्रूण हत्या से
नारी की कुचली
हर इच्छा औऱ
सम्मान से


पितृ सत्ता
में जकड़ी
हर बेटी के
टूटे सपने से


गन्दी निगाहों से
पर फिर भी
घूँघट औऱ पल्लू
नारी जीवन से


सामाजिक कुरीतियों से
असामाजिक तत्वों से
स्वतंत्रता 
किससे

भ्रष्टाचार से
आतंकवाद से
मिलावट से
महँगाई से


डॉक्टरों की
बढ़ती कमाई से
शिक्षा के
व्यापारीकरण से


गंगा माँ
के प्रदूषण से
आबोहवा में
घुलते ज़हर से


स्वतंत्रता
किससे
सिर्फ़ अँग्रेज़ों से॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें