क्या वह आएगा

15-11-2020

क्या वह आएगा

चंचला प्रियदर्शिनी  (अंक: 169, नवम्बर द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)

फिर से बिछी है
 चौपड़ की बिसात

वह कौन है
  जिसका, अलक
   बिखरने वाला है    

क्या तेरह वर्षों
 तक उसे शोक
   मनाना होगा         

वह कौन होगा
  जो आएगा, उसकी
    आर्तनाद सुनकर,
       कुछ धागों का
        ऋण चुकाने
  
क्या वह आएगा?

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें