आओ हम दीपक जलायें
आस का विश्वास का।
राम की ही आस्था का
राम के इतिहास का।

 

आओ हम दीपक जलायें आस का विश्वास का।

 

आज भी रावण यहाँ है
छ्ल कपट विनाश का।
राम फिर अवतरित होंगे
दीप बन के प्रकाश का।

 

आओ हम दीपक जलायें आस का विश्वास का।

 

मेट कर रावण जगत को
राम औ भरत मिलाप का।
लखन की उस साधना का
उर्मिला हिय आस का।

 

आओ हम दीपक जलायें आस का विश्वास का।

 

आतंक का तम छा रहा है
तांडव होता है विनाश का।
आज के दानव छिपे हैं
ले आश्रय तम पाश का।

 

आओ हम दीपक जलायें आस का विश्वास का।

 

आज का यह पर्व सबको
शुभ्र हो सुचितास का।
राम का गुण गान होगा
हर भवन उल्लास का

 

आज की दीपावलि में, अवलि हो मन स्नेह की
भ्रात भाव की लगन लगाये पर्व ये उल्लास का।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में