प्रेसिडेंट अब्राहम लिंकन के घर के शौचालय आँगन में एक कोने में बना था। जहाँ शौच के बाद उस पर चूना डालने के लिए एक बाल्टी में चूना रखा था।
यूरोप के मध्ययुगीन क़िलों में निजी शौचालयों में ’गार्डरोब्ज़’ लगे होते थे। आमतौर पर इसमें एक लम्बे छेद के ऊपर एक सीट लगी होती थी और इस छेद द्वार निस्तारण क़िले के बाहर बनी खाई में होता था।
इंग्लैड में निम्न वर्गीय जनता के लिए सार्वजनिक शौचालय प्रयोग में आते रहे जो कि आमतौर पर नदियों के पुलों पर बने होते थे।
शहरी मध्य वर्ग और उच्च वर्ग के लोक पोर्टेबल चैंबर पॉट का उपयोग करते थे।