विजय नाहर

विजय नाहर

विजय नाहर


जन्म: नवम्बर, 1942

भारतीय लेखक व इतिहासकार हैं जो अपनी भारतीय इतिहास एवं राजनेताओं पर लिखी संदर्भ पुस्तकों के लिए जाने जाते हैं। विजय नाहर 25 वर्षों तक हरियाणा व राजस्थान प्रान्त में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं व विभिन्न शैक्षिक एवं समाज कल्याण की गतिविधियों से जुड़े हुए है। नाहर ७० वर्ष की आयु से भारतीय साक्ष्यों के आधार पर इतिहास के पुनर्लेखन का कार्य कर रहे हैं। लेखक की विभिन्न विषयों पर ३० पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। ६०० ई. से १२०० ई. तक के अंधकार के कालखंड पर लेखक ने शक्तिशाली भारतीय सम्राटों पर शोध पुस्तकें लिखी हैं जिसमें शिलादित्य सम्राट हर्षवर्धन, सम्राट यशोवर्मन, सम्राट मिहिर भोज, सम्राट भोज परमार, युगपुरुष बप्पारावल एवं वीर शिरोमणि पृथ्वीराज पृथ्वीराज चौहान प्रमुख हैं। महाराणा प्रताप के इतिहास पर नाहर की हिन्दवा सूर्य महाराणा प्रताप, महाराणा प्रताप की जन्मस्थली पुण्यधरा पाली, हल्दीघाटी युद्ध के विजेता महाराणा प्रताप जैसी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। नरेंद्र मोदी, वसुंधरा राजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. हेडगेवार जैसे भारतीय प्रबुद्ध राजनेताओं पर नाहर की बायोग्राफी पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। भारत के राष्ट्रसंत आचार्य भिक्षु, आचार्य तुलसी, महासती रानाबाई पर भी लेखक ने पुस्तकें लिखी हैं। पाली मारवाड़ के इतिहास पर वीर सीहा जी, आज़ादी के दीवाने, अखेराज सोनगरा, पाली में तेरापंथ जैसी पुस्तके प्रकाशित हुई है। सनातन धर्म-हमारी सांस्कृतिक धरोहर नामक पुस्तक में लेखक ने भारतीय संस्कृति के हर पहलू को विश्लेषित किया है। लेखक ने भारत माता की आरती नामक संगीत एल्बम में गायन, लेखन एवं कम्पोज़िंग का कार्य भी किया है। इन्होंने राजस्थान बनवासी कल्याण परिषद उदयपुर एवम राजस्थान प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र के संस्थापक मंत्री के पद पर कार्य किया है। 

ग्रंथ सूची:

  1. हिन्दुवा सूर्य महाराणा प्रताप (2011) 

  2. मृत्युंजय महायोगी आचार्य भिक्षु (2012) 

  3. शीलादित्य सम्राट हर्षवर्धन एवं उनका युग (2013) 

  4. शिवाम्बु संजीवनी (2013) 

  5. युगदृष्टा युगपुरुष आचार्य तुलसी (2013) 

  6. ओसवाल नाहर वंश (2014) 

  7. सम्राट यशोवर्मन (2014) 

  8. स्वर्णिम भारत के स्वप्नद्रष्टा-नरेंद्र मोदी (2014) 

  9. सम्राट मिहिर भोज एवम उनका युग (2015) 

  10. वसुंधरा राजे और विकसित राजस्थान (2016) 

  11. भक्तिमयी महासती रानाबाई हरनावाँ (2016) 

  12. आपातकाल के काले दिवस (2016) 

  13. सम्राट भोज परमार (2017) 

  14. प्रारम्भिक इस्लामिक आक्रमण एवं भारतीय प्रतिरोध (2017) 

  15. भारत के आधुनिक ब्रम्हर्षि-पं। दीनदयाल उपाध्याय (2017) 

  16. युगपुरुष बप्पारावल (2018) 

  17. महाराणा प्रताप की जन्मस्थली पुण्यधरा-पाली (2022) 

  18. वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान (2 खंडों में) (2022) 

  19. हल्दीघाटी युद्ध के विजेता-महाराणा प्रताप (2023) 

  20. आज़ादी के दीवाने-पाली क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी (2023) 

  21. राठौड़ वंश के संस्थापक राव सिंहजी (2023) 

  22. क्रन्तिकारी डॉ। हेडगेवार (2024) 

  23. सनातन धर्म-हमारी सांस्कृतिक धरोहर (2024) 

  24. पाली नरेश अखैराज सोनगरा (2024)