![सुबोध श्रीवास्तव](https://sahityakunj.net/uploads/authors/Subodh-Srivastava.png)
सुबोध श्रीवास्तव
जन्म: कानपुर
शिक्षा: परास्नातक
व्यवसाय: पत्रकारिता (वर्ष 1986 से)। 'दैनिक भास्कर', 'स्वतंत्र भारत' (कानपुर/लखनऊ) आदि में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य।
विधाएँ: नई कविता, गीत, ग़ज़ल, दोहे, मुक्तक, हाइकु, कहानी, व्यंग्य, निबंध, रिपोर्ताज और बाल साहित्य। रचनाएँ देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं, प्रमुख अंतरजाल पत्रिकाओं में प्रकाशित। दूरदर्शन/आकाशवाणी एवं समाचार चैनलों से प्रसारण भी।
प्रकाशित कृतियाँ:
-
सरहदें (काव्य संग्रह)
-
पीढ़ी का दर्द (काव्य संग्रह)
-
ईर्ष्या (लघुकथा संग्रह)
-
शेरनी मां (बाल कथा संग्रह)
-
परम्परा एवं अन्य लघुकथाएँ (लघुकथा संग्रह)
-
‘कविता अनवरत-1’.‘कविता अनवरत-2’,कविता अभिराम-1, समकालीन कविता-2, आधुनिक दोहा, लघुकथा अनवरत, दोहे मेरी पसंद के, ‘कानपुर के समकालीन कवि’ सहित कई संकलनों में रचनाएँ संकलित।
सम्मान एवं पुरस्कार:
-
काव्यकृति 'पीढ़ी का दर्द' के लिए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा पुरस्कृत।
-
साहित्य/पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा 'गणेश शंकर विद्यार्थी अतिविशिष्ट सम्मान'।
-
कई अन्य संस्थाओं से भी सम्मानित।
संपादन: 'काव्ययुग' ई-पत्रिका
संप्रति: 'आज' (हिन्दी दैनिक), कानपुर में कार्यरत।