
डॉ. शंकर मुनि राय 'गड़बड़'
जन्म : गाँव- झलखोरा, ज़िला- कैमूर (भभुआ) बिहार
शिक्षा : एम. ए. पीएच. डी. (हिन्दी) स्नातक: पत्रकारिता
प्रकाशन : देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में हिंदी और भोजपुरी में साहित्य लेखन
प्रकाशित मौलिक कृतियाँ
- पत्नी चालीसा एवं अन्य हास्य कविताएँ-1991
- भोजपुरी साहित्य में हास्य-व्यंग्य-2000
- भारतीय धर्म-दर्शन-2005
- पाश्चात्य काव्य-दर्शन-2008
- छत्तीसगढ़ी कहावतें, मुहावरे एवं पहेलियाँ-2011
- भोजपुरी लोकसाहित्य में नारी-2012
- लोकसाहित्य की भारतीय अवधारणा और नारी (लोकसाहित्य)-2013
- खबर है कि...2014
- आदिवासी लोकजीवन और संस्कृति-2015
विशेष :
- रांची से प्रकाशित हिन्दी दैनिक "प्रभात खबर" के संपादकीय विभाग में कार्य करते हुए मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में चयन के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में अध्यापन, अनुसंधान एवं शोध निर्देशन।
- चार अंतरराष्ट्रीय सहित दो दर्जन राष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में शोधपत्रों का वाचन
- केंद्रीय हिंदी निदेशालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के अतिथि वक्ता के रूप में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अहिंदी प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दो दर्जन विशेष व्याख्यान।
प्रसारण : आकाशवाणी और दूरदर्शन से कविताओं का प्रसारण तथा काव्य मंचों पर "गड़बड़" उपनाम से हास्य-व्यंग्य कविताओं का काव्यपाठ।
संप्रति : प्राध्यापक, हिंदी विभाग: शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव (छ.ग.) पिन-491441
सम्पर्क :