रणजीत पांचाले 

रणजीत पांचाले 

रणजीत पांचाले 

बरेली (उत्तर प्रदेश)
जन्म तिथि: 16 जून 1959 
शिक्षा: रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एम. कॉम. 
सृजन आरम्भ: सन्‌ 1978 से 
रचनाकर्म: 400 से अधिक लेख, लघुकथाएँ, साक्षात्कार, यात्रा-वृत्तांत, समीक्षाएँ आदि प्रकाशित। इतिहास एवं सामाजिक विषयों पर विशेष रूप से लेखन। 
कृति-प्रकाशन: सात वर्षों के शोध के बाद लिखी गई पुस्तक 'भूमिगत सुभाष' नेशनल पब्लिशिंग हाउस (नई दिल्ली) से प्रकाशित। 
रचना-प्रकाशन: पंजाब केसरी, अमर उजाला, दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, स्वतंत्र चेतना, राष्ट्रीय स्वरूप, आर्यमित्र, रविवार, दिनमान, प्रथम प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश, यथावत, लहक, अनुसंधान आदि पत्र-पत्रिकाओं, स्मारिकाओं, पुस्तकों एवं अभिनंदन ग्रंथों में। 
प्रसारण: आकाशवाणी रामपुर एवं बरेली से 
साक्षात्कार: फ़िल्म अभिनेता नज़ीर हुसैन, भगत सिंह के साथी जयदेव कपूर, आज़ाद हिंद फ़ौज की कर्नल लक्ष्मी सहगल, मूर्धन्य समालोचक मधुरेश, मॉरिशस के वरिष्ठ साहित्यकार प्रह्लाद रामशरण आदि से। 
संपादन: अतिथि संपादक के तौर पर सुप्रसिद्ध समालोचक मधुरेश पर केन्द्रित 'विविध संवाद' पत्रिका के अंक का नवम्बर 2014 में संपादन। 
सम्मान: 

  • शान्ति शरण विद्यार्थी स्मृति सम्मान (2021) 

  • पं. रामनारायण स्मृति सुमेरू सम्मान (2022) 

  • डॉ. वीरेन डंगवाल स्मृति साहित्य सम्मान (2023) 

सम्प्रति: स्वतन्त्र लेखन