डॉ. प्रणव भारती 

डॉ.  प्रणव भारती 

डॉ. प्रणव भारती 


अहमदाबाद (गुजरात)
जन्म: जून 1947, मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 
शिक्षा: 

  • एम.ए. (अंग्रेज़ी, मेरठ विश्वविद्यालय) 

  • एम.ए. (हिन्दी, गुजरात विद्यापीठ) 

  • एम. फ़िल एवं पीएच.डी. (गुजरात विद्यापीठ) 

  • लेखन का आरंभ: लगभग 12 वर्ष की उम्र से 

प्रकाशन:
उपन्यास:

  • टच मी नॉट 

  • चक्र 

  • अपंग 

  • अंततोगत्वा 

  • महायोग (दिल्ली प्रेस से 17 भागों में) 

  • नैनं छिंदन्ति शस्त्राणि 

  • गवाक्ष 

  • मायामृग 

  • एक दुनिया अजनबी (किन्नरों पर आधारित) 

  • दास्तानएदर्द (चार लघु उपन्यास) 

  • शी डार्लिंग (कहानी संग्रह) 

  • प्रेम न हाट बिकाय, उपन्यास (प्रकाशन में) 

पद्य रचनाएँ: 

  • एक त्रिशंकु सिलसिला 

  • चंपक चूहा एवं अन्य बाल कविताएँ (बच्चों के लिए) 

  • डेफ़ोडिल्स! तेरे झरने से पहले (प्रकृति से सम्बद्ध रचनाएँ) 

  • लगभग 25/30 सहयोगी संकलनों में पद्य रचनाएँ 

डिजिटल: 

  • चम्पा पहाड़न

  • दास्तानएदर्द 

  • आख़िर किससे? 

  • सलाखों से झाँकते चेहरे 

  • दिल की ज़मीन पर ठुकी कीलें (लघु कहानी संग्रह) 

  • उजाले की ओर (प्रेरक लेख व संस्मरण) 30 वर्ष से ‘गुजरात वैभव’ के रविवारीय परिशिष्ट में निरंतर लेखन रहा। अब मातृभारती में डिजिटल रूप में प्रकाशित हो रहा है। 

  • दानी की कहानी, दानी की कविताएँ (बच्चों के लिए) 

  • पुस्तक समीक्षाएँ 

  • अन्य बहुत सी गद्यपद्य रचनाएँ प्रकाशित

अनुवाद: कविता, कहानी, उपन्यास 
अन्य कार्यों में रही संलग्नता: 

  • NID (अहमदाबाद) की योजना ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’मुंबई प्रदर्शिनी के लिए अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद 

  • अहमदाबाद एक्शन ग्रुप (असाग) में कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य 

  • NID (राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान) में हिन्दी अधिकारी के रूप में अनुभव 

  • NID में कई एनीमेशन फिल्म्स के लिए स्क्रिप्टलेखन 

  • इसरो (अहमदाबाद) के शैक्षणिक विभाग (डेकू) के लिए कई नाटकों, नृत्यनाटिकाओं का लेखन 

  • इसरो के डेकू विभाग के लिए सरकारी योजना के अंतर्गत (अब झाबुआ जाग उठा) सीरियल का कथानक कॉन्सेप्ट, शीर्षक गीत, एवं संवाद लेखन (68/70) एपीसोड्स का लेखन (भोपाल के लिए) ’प्रसारित’भोपाल दूरदर्शन पर। 

  • ‘एज्युकेशन इनीशिएटिव्ज़ संस्था के लिए बच्चों के हिन्दी शिक्षण हेतु बच्चों की 70 कविताओं का गुजराती से हिन्दी में अनुवाद, जिन पर फ़िल्म बनाई गई हैं। 

  • IIM अहमदाबाद के साथ सात वर्षों तक हिन्दीविशेषज्ञ के रूप में जुड़ाव 

  • लंदन में ‘ए वोएज ऑफ़ पीस एंड जॉय’शीर्षक से फ़्यूज़न के लिए 8 भजनों का लेखन 

  • विभिन्न सरकारी, ग़ैर सरकारी संस्थाओं में हिन्दी के विभिन्न कार्यक्रमों में व्याख्यान, चर्चाएँ, संयोजन, संचालन आदि के साथ वर्षों से संलग्न 

  • लगभग 25/30 सहसंग्रहों व पत्रपत्रिकाओं में (गद्य–पद्य), सहलेखन 

  • आकाशवाणी, दूरदर्शनमें वर्षों कविता-पाठ, कहानी-पाठ, नाटक, कई साक्षात्कार, चर्चा, संचालन आदि 

  • वर्षों से विभिन्न मंचों पर काव्यपाठ

  • लगभग तीन वर्षों से ‘वनकाम’, वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, गुजरात की अध्यक्षा 

  • Visiting Faculty (City Plus & Television Institure) Ahmedabad, Gandhi Nagar, Gujarat

सम्मान एवं पुरस्कार: 

  • ‘राही रैंकिंग’ में विश्व के वर्तमान 100 बड़े लेखकों में 2015 से नाम सम्मिलित 

  • ‘अंततोगत्वा’ उपन्यास को हिन्दी साहित्य अकादमी, गुजरात का प्रथम पुरस्कार 

  • ‘गवाक्ष’ उपन्यास को उ. प्रदेश संस्थान से माननीय श्री योगी जी के वरद हस्तों से उनके निवास पर होने वाले समारोह में ‘प्रेमचंद नामित सम्मान’ प्राप्त 

  • ‘गवाक्ष’ को राँची से ‘स्पेनिन’ पुरस्कार प्राप्त 

  • युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, दिल्ली से ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र सम्मान’ 

  • साहित्यलोक, अहमदाबाद द्वारा ‘अलंकार सम्मान’ 

  • अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता में क्रमश: ‘प्रथम व द्वितीय’ जयपुर से सम्मान प्राप्त

  • कई अन्य स्थानीय सम्मान प्राप्त 

रुचि: कत्थक नृत्य, भारतीय शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, पठन, लेखन, सामाजिक गतिविधियाँ

लेखक की कृतियाँ

विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

पुस्तकें