पद्मा मोटवानी
पद्मा गोविंद मोटवानी
गांधीधाम (कच्छ) गुजरात भारत
शिक्षा: एम कॉम M. Com.
कर्मस्थली: गांधीधाम (कच्छ), गुजरात, भारत
व्यवसाय: बैंक ऑफ़ बड़ौदा से निवृत्त-नवंबर 2020
भाषा ज्ञान: सिंधी, हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती, कच्छी
पुस्तकें प्रकाशित:
-
जज़्बात (काव्य संग्रह)
-
जीवन तरंग (काव्य संग्रह)
-
सुनहरा बचपन (बाल गीत संग्रह)
-
ख़ासियतुनि जो ख़ज़ानो (क्षेत्रीय भाषा कच्छी में से सिंधी देवनागरी में लघु कथाओं का अनुवाद)
-
कृति मंथन (2025) विद्वान लेखकों द्वारा रचित कृतियों की समीक्षाओं का समीक्षा ग्रंथ
राष्ट्रीय स्तरीय साझा संकलन: “नया भारत”, “मेरा भारत महान” और “मेरी ज़मीं मेरे आसमान-मेरे पिता”, “हौसलों के हमसफर” भाग 1 एवं भाग 2, “धरा से गगन तक 2”, हाइकु संग्रह “गुर्जरी पल्लव”
राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित पत्रिका “मधुमति”, अयोध्या सुल्तानपुर से प्रकाशित पत्रिका “अभिदेशक” एवं वडोदरा गुजरात से प्रकाशित “नारी अस्मिता” में नियमित लेखन
अहमदाबाद गुजरात से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र गुजरात वैभव में रवीवारीय पूर्ति में नियमित काॅलम प्रकाशित
समय समय पर राष्ट्रीय और गुजरात राज्य स्तरीय पत्रिकाओं में सिंधी, हिंदी, गुजराती में आलेख, कहानियाँ लघुकथाएँ, कविताएँ प्रकाशित
उपलब्धियाँ:
-
बाल साहित्य को समृद्ध करते बालगीत संग्रह सुनहरा बचपन को गुजरात साहित्य अकादमी गांधीनगर द्वारा श्रेष्ठ पुस्तक पारितोषिक हेतु प्रथम क्रमांक घोषित
-
केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद, दिल्ली द्वारा राजभाषा हिन्दी के लिए गुजरात राज्य विशेष पुरस्कार
-
हिंदी साहित्य परिषद अहमदाबाद गुजरात द्वारा आयोजित अखिल गुजरात काव्य स्पर्धा में प्रथम क्रम प्राप्त होने पर सम्मानित
-
अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य प्रवाह अमेरिका द्वारा साहित्य गौरव सम्मान
-
हार्मोनी आर्ट्स एंड कल्चर, अंजार कच्छ द्वारा समग्र कच्छ में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट सम्मान
-
बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय काव्य, आलेख लेखन के लिए पुरस्कृत और सम्मानित।
-
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलनों और संगोष्ठियों में सहभागिता।