नीना पॉल (स्वर्गीय)

नीना पॉल (स्वर्गीय)

नीना पॉल (स्वर्गीय)

जन्म/ परवरिश : 30 जून हरियाणा के शहर अम्बाला में और परवरिश लखनऊ में हुई।
शिक्षा : लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.ए, पंजाब विश्वविद्यालय से बी.एड, कानपुर विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए.। बड़े उस्तादों से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा।
प्रकाशित कृतियाँ :
कहानी संग्रह:

  • अटखेलियाँ

  • फ़ासला एक हाथ का (2011)

उपन्यास:

  • रिहाई (2007)

  • तलाश (2010)

ग़ज़ल संग्रह:

  • कसक (1999)

  • नयामत (2001)

  • अंजुमन (2003) 

  • चश्म-ए-ख़्वादीदा (2005)

  • मुलाकातों का सफ़र (2010)

  • एक कैसट 'कसक' (कुछ ग़ज़लें नीना की ज़ुबान )

अन्य लेखन:

  • ऑल्टर्नेटिव रेमेडीस फ़्रॉम इंडियन सबकॉन्टिनेंट (1985 अंग्रेज़ी में)

  • रेडियो के लिए कहानियाँ व संस्मरण व ग़ज़लों का लेखन।

गतिविधियाँ : ब्रिटेन के रेडियो व टेलिविज़न कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान, रेडियो पर गाकर संपूर्ण रामायण का प्रसारण, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर न्यू जर्सी, न्यूयार्क, कैनेडा, दिल्ली, गाज़ियाबाद, लखनऊ आदि में सक्रिय भागीदारी, दिल्ली के टीवी चैनलों पर ग़ज़लों का प्रसारण, ग़ज़लों व भजनों को कई भारतीय गायकों ने अपना स्वर भी दिया है।
पुरुस्कार व सम्मान : 

  • 9 वर्ष की आयु में कविता के लिए "मिलाप" हिंदी समाचार पत्र व रेडियो द्वारा सम्मानित, 

  • हिंदी सम्मेलन दिल्ली उपन्यास ’रिहाई’ के लिए सम्मानित, 

  • भातखंडे सम्मान, 

  • लखनऊ से सुमित्रा कुमारी सिन्हा सम्मान, 

  • उपन्यास ’तलाश’ के लिए 2011 में कथा यूके द्वारा पद्मानंद साहित्य सम्मान से ब्रिटेन के हाऊस ऑफ़ कॉमन्स में सम्मानित।