
नवीन चन्द्र लोहनी
जन्म : पचार बागेश्वर उत्तरांचल ३.३.१९६५ (तीन मार्च उन्नीस सौ पैंसठ) ।
शिक्षा :
-
एम.ए., डी. फिल्.
-
शोध-उपाधि (डी.फिल्.): विषयः अज्ञेय के काव्य में संवेदना के आयाम।
संप्रति :
-
विभागाध्यक्ष हिन्दीःचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में
-
१४.५.२००२ से निरन्तर तथा व्यावसायिक हिन्दी पत्रकारिता एवं जनसंचार में संयोजक।
प्रकाशन :
पुस्तकें :
-
अज्ञेय की काव्य चेतना के आयाम (समीक्षा)
-
पाँच लाख का हिन्दी मास्टर (व्यंग्य संग्रह)
-
नई सदी के उपन्यास - समीक्षा पुस्तक तथा दो अन्य समीक्षा पुस्तकें
हिन्दी के मासिक, साप्ताहिक, दैनिक पत्र-पत्रिकाओं (जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला, स्वतन्त्र भारत, नई दुनिया, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, वर्तमान साहित्य, सुजाता, उत्तरा, उत्तरप्रदेश पंजाब केसरी सहित कई पत्र-पत्रिकाओं में साहित्यिक लेख, पुस्तक समीक्षाएँ, साहित्यकारों के साक्षात्कार, व्यंग्य, कविताएँ, कहानियाँ, फीचर तथा पत्रकारीय लेखन के सैंकड़ों आलेख प्रकाशित हिन्दी के कई पोर्टल्ज़ पर रचनाएँ।
प्रसारणः आकाशवाणी के दिल्ली, लखनऊ, नजीबाबाद, अल्मोड़ा केन्द्रों तथा दूरदर्शन के लखनऊ एवं दिल्ली विदेश प्रसारण सेवा तथा राष्ट्रीय चैनल केन्द्रों से परिचर्चा, वार्ता, कहानी, व्यंग्य-विनोद प्रसारण तथा साक्षात्कारकर्ता के रूप में कार्य।
विशेषः
-
साहित्यिक सांस्कतिक गतिविधियों में २० वर्षों से निरन्तर सक्रिय।
-
विश्वविद्यालय में संयोजक, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद ।
-
विभिन्न राष्ट्रीय तथा स्थानीय संगोष्ठियों में शिरकत।
-
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा ’चौ, चरण सिंह विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के साहित्यकारों का हिन्दी साहित्य में योगदान‘ वृहद शोध परियोजना म प्रधान अन्वेषक के रूप में कार्यरत।
-
राजभाषा विभाग (गृहमन्त्रालय) तथा केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय (मानव संसाधन मन्त्रालय) सहित कई विभागों के लिए समय-समय पर कार्य।
सम्मानः विभिन्न साहित्यिक एवं शोध संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत।
विशेषज्ञता क्षेत्रः आधुनिक हिन्दी कविता, गद्य, हिन्दी भाषा एवं पत्रकारिता