
डॉ. एम. नारायण रेड्डी
जन्म: कुटागुल्ला ग्राम, कदिरि मण्डल, अनंतपूर ज़िला, आंध्र प्रदेश राज्य, भारत।
शिक्षा: श्रीवेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति से एम.ए., एन.ई.टी., एम.फिल्., पीएच.डी. (हिन्दी में), अन्नामलय विश्वविद्यालय, अन्नामलय नगर से; एम.एड्., एम.फिल. (शिक्षा में) एवं एम.एससी. (मनोविज्ञान में)।
अनुभव: हिन्दी के सहायक आचार्य के रूप में 22 साल का अनुभव (पी.एस.जी. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कोयंबत्तूर से, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (NCERT) तथा भारतीय भाषा संस्थान मैसूरु से)।
प्रकाशित आलेख: हिन्दी में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के पत्र-पत्रिकाओं में 19 शोध आलेख प्रकाशित।
प्रकाशित पुस्तक: हिन्दी में विभिन्न लेखक-लेखिकाओं के कथा-साहित्य पर 10 शोध परक पुस्तक प्रकाशित।
शोध निर्देशन: मेरे निर्देशन में हिन्दी में 30 एम.फिल. छात्रों ने अपनी उपाधि प्राप्त की है।