
हरि प्रकाश राठी
शिक्षा: एमकॉम, सीए,आई.आई.बी
सम्प्रति: स्वैच्छिक सेवा निवृति वर्ष 2001 (यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया)
जन्मतिथि: सितम्बर 1955
साहित्यिक उपलब्धियाँ:
कथा-संग्रह:
01. अगोचर, 02. साँप-सीढ़ी, 03. आधार, 04. पीढ़ियाँ, 05. पहली बरसात, 06. माटी के दिये, 07. नेति-नेति, 08. कायनात, 09. प्रतिनिधि कहानियाँ 10 एवं 11, हरिप्रकाश राठी की कहानियाँ भाग-1 एवं भाग-2, 12. कहानी-संग्रह ’उसकी बीवी एवं अन्य कहानियाँ’
निबन्ध-संग्रह:
1. समय, सत्य और संवेदना, 2. अब तो सच कहो, 3. किसके रोके रुका है सवेरा
कतिपय कहानियों का अंग्रेज़ी अनुवाद ’आन द विंग्स ऑफ कुरजां’ भी वर्ष 2015 में प्रकाशित हुई है।
- राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित राजस्थान के विशिष्ट कथाकारों का रचना संग्रह ’कहानी दर कहानी’ में ‘कच्ची धूप’ कहानी प्रकाशित है।
- अब तक क़रीब 140 से ऊपर कहानियाँ लिखी है। शताधिक कहानियाँ राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों/पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। राजस्थान साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका ’मधुमति’ में भी अब तक 15 कहानियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं।
- राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न अखबारों में सामयिक, राजनैतिक एवं अन्य विषयों पर 500 से अधिक लेख सम्पादकीय पृष्ठ पर छप चुके हैं।
सामाजिक गतिविधियाँ: ‘कम्यूनिटी वेलफ़ेयर एवं क्रिएटीविटी ट्रस्ट’ के मार्फ़त परिवार परिवेदना प्रकोष्ठ बनाकर पारिवारिक परिवेदनाओं का निराकरण करना। अब तक प्राप्त सैकड़ों दाम्पत्य एवं अन्य पारिवारिक परिवेदनाओं का सफल निस्तारण किया है। अनेक साहित्यिक, सामाजिक विषयों पर जगह-जगह उद्बोधन हुए हैं। रोटेरी क्लब के तहत भी पोलियो निवारण एवं अन्य अनेक लोकोपकारी गतिविधियों में समय-समय पर सहभागिता दी है। ज्योतिष की सकारात्मक भूमिका पर भी अनेक आलेख लिखे हैं तथा इस विषय पर विश्वविद्यालयों में भी उद्बोधन दिये हैं। आकाशवाणी पर भी कई कहानियाँ प्रसारित हुई हैं।
सम्मान:
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर–
-
सृजनगाथा.कॉम द्वारा यूनान, एथेंस में विधागत श्रेष्ठता हेतु सलेखचंद जैन सम्मान 2018, एथेंस, यूनान में
राष्ट्रीय स्तर पर–
-
सर्वश्रेष्ठ कथा-सृजन हेतु ’कमलेश्वर स्मृति कथा - पुरस्कार वर्ष 2018”
-
विक्रमशिला विद्यापीठ, इशीपुर, बिहार “विद्यावाचस्पति”
-
विक्रमशिला विद्यापीठ, इशीपुर, बिहार “विद्यासागर”
-
जैमिनी अकादमी, पानीपत, हरियाणा “राजस्थान रत्न”
-
पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग “डॉ. महाराज कृष्ण जैन स्मृति पुरस्कार”
-
पंजाब कला साहित्य अकादमी “विशिष्ट साहित्यकार”
-
मौनतीर्थ फाउण्डेशन, “उज्जैन मानस श्री सम्मान”
-
निराला फाउण्डेशन, बस्ती “निराला सारस्वत सम्मान”
-
संस्कृति सम्मान “राष्ट्रकिंकर वार्षिक सम्मान” नई दिल्ली
राज्य स्तर पर–
-
यूनेस्को चैप्टर, राजस्थान द्वारा “यूनेस्को साहित्य सम्मान”
-
साहित्य मण्डल नाथ द्वारा “विशिष्ट हिन्दी सेवी सम्मान”
-
स्थानीय स्तर पर–
-
अखिल भारतीय साहित्य परिषद समारोह में
-
शब्द संस्कृति संस्थान, जोधपुर द्वारा समारोह में
-
सृजनात्मक संतुष्टि संस्थान, जोधपुर समारोह में
-
सबरंग साहित्यकार परिषद, जोधपुर समारोह में
-
वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान 2014 समारोह में