सुकेश साहनी

सुकेश साहनी

सुकेश साहनी

जन्म : लखनऊ
शिक्षा : एम.एससी. (जियोलॉजी), डीआईआईटी (एप्लाइड हाइड्रोलॉजी) आईआईटी मुम्बई से।
कृतियाँ :

  • डरे हुए लोग (लघुकथा संग्रह)
  • ठंडी रजाई (लघुकथा संग्रह)
  • सुकेश साहनी की 66 लघुकथाएँ और उनकी पड़ताल
  • मैग्मा और अन्य कहानियाँ (कहानी-संग्रह), अक्ल बड़ी या भैंस (बालकथा-संग्रह), लघुकथा संग्रह पंजाबी, गुजराती, मराठी, उर्दू एवं अँग्रेज़ी में भी उपलब्ध। मैग्मा कहानी सहित अनेक लघुकथाएँ जर्मन भाषा में अनूदित।

विशेष : अनेक रचनाएँ पाठ्यक्रम में शामिल, ‘रोशनी’ कहानी पर दूरदर्शन के लिए टेलीफ़िल्म। ठंडी रजाई, दादा जी, कुत्ते से सावधान आदि लघुकथाओं पर शॉर्टफ़िल्म। पिछले तेरह वर्षों से कथादेश अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में।  
अनुवाद : खलील जिब्रान की लघुकथाएँ, पागल एवं अन्य लघुकथाएँ, विश्व प्रसिद्ध लेखकों की चर्चित कहानियाँ।
सम्पादन : हिन्दी लघुकथा की पहली वेब साइट www.laghukatha.com का वर्ष 2000 से सम्पादन (रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’जी के साथ) आयोजन, महानगर की लघुकथाएँ, स्त्री-पुरुष संबंधों की लघुकथाएँ, देह-व्यापार की लघुकथाएँ, बीसवीं सदी : प्रतिनिधि लघुकथाएँ, समकालीन भारतीय लघुकथाएँ। बाल मनोवैज्ञानिक लघुकथाएँ, लघुकथाएँ जीवन मूल्यों की, मेरी पसंद (तीन भाग), लघुकथा अनवरत आदि का संपादन रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ जी के साथ।
सम्मान :

  • डॉ. परमेश्वर गोयल लघुकथा सम्मान 1994
  • माता शरबती देवी पुरस्कार 1996
  • डॉ. मुरली मनोहर हिन्दी साहित्यिक सम्मान 1998, बरेली कालेज
  • बरेली-स्वर्ण जयन्ती सम्मान 1998
  • माधवराव सप्रे सम्मान 2008 सम्मान
  • दया दृष्टि अतिविशिष्ट उपलब्धि सम्मान 2009
  • बलदेव कौशिक स्मृति सम्मान-2011
  • लघुकथा मनीषी सम्मान 2011
  • सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा स्मृति साहित्य सम्मान-2015 
  • वीरेन डंगवाल स्मृति साहित्य सम्मान-2018

सम्प्रति : भूगर्भ जल विभाग उ.प्र. के निदेशक पद से सेवानिवृत्त

ब्लॉग : कथाकार