सुदर्शन रत्नाकर

सुदर्शन रत्नाकर

सुदर्शन रत्नाकर

वर्ष 1962  से लेखन-कार्य
प्रकाशित रचनाएँ : 
कहानी संग्रह :

  • फूलों की सुगंध

  • दोष किस का था

  • बस, अब और नहीं

  • मैंने क्या बुरा किया है

  • नहीं, यह नहीं होगा

  • मैं नहीं जानती

  • कितने महायुद्ध

  • चुनिंदा कहानियाँ

हाइकु एवं माहिया संग्रह :

  • मन पंछी-सा

  • तिरते बादल

लघुकथा संग्रह :

  • साँझा दर्द

 
उपन्यास : 

  • क्या वृंदा लौट पाई!

  • यादों के झरोखे

कविता संग्रह :

  • युग बदल रहा है

  • आसमान मेरा भी है

ताँका संग्रह :

  • एक नदी एहसास की

  • हवा बहती है 

चार  दर्जन से अधिक संपादित संकलनों में रचनाएँ संगृहीत, पंजाबी, उर्दू, सिन्धी, अवधी, नेपाली, गुजराती में रचनाएँ अनूदित।

वेब-साइट पर प्रकाशन : अनुभूति, अभिव्यक्ति, साहित्य कुंज,  त्रिवेणी, सहज साहित्य, लघुकथा डॉट कॉम, हिन्दी हाइकु आदि।

देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। आकाशवाणी रोहतक एवं दिल्ली से कविता, कहानी, वार्ता, चर्चाओं का प्रसारण। 
पुरस्कार :  

  • हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 'श्रेष्ठ महिला रचनाकार' 2013 के सम्मान (सम्मान राशि एक लाख रुपये)  से सम्मानित तथा 'दोष किसका था' कहानी-संग्रह को श्रेष्ठ कृति पुरस्कार।

  • हरियाणा साहित्य अकादमी से कहानियाँ पुरस्कृत। देश की विभिन्न साहित्यक संस्थानों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत।

  • शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित।

विशेष : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम.फिल तथा पी.एच.डी की उपाधि हेतु छात्रों द्वारा शोध-कार्य सम्पन्न। भाषा मंजरी पाठ्य पुस्तकों में कक्षा एक से आठ तक रचनाएँ संगृहीत।

समीक्षा