निशा भोसले

निशा भोसले

निशा भोसले

बिलासपुर, (छ.ग.)
जन्म :   रायपुर (छ.ग.)
शिक्षा : एम.ए. (समाजशास्त्र)
प्रकाशन : राष्ट्रीय स्तर के पत्र पत्रिकाओं में कविताएँ, लघुकथाएँ, समीक्षा, लेख एवं रिपोर्टिंग प्रकाशित। जिनमें प्रमुख-जनसत्ता, शेष, आकंठ, समावर्तन, पाठ, प्रतिश्रुति, उत्तर प्रदेश, वर्तमान साहित्य, छत्तीसगढ़ कविता, सुखनवर, समय के साखी, लोकगंगा, साहित्य सिलसिला, प्रखर समाचार, अक्सर, भाषा परिचय, हिमप्रस्थ, अलाव, प्रेरणा अंशु प्राची आदि में रचनाएँ प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी तथा अन्य भाषाओं में अनुवादित।
प्रसारण : आकाशवाणी बिलासपुर से नियमित रूप से कविताओं का प्रसारण।
सम्पादन : वर्तमान में बिलासपुर छत्तीसगढ़ से प्रकाशित त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका पाठ में सम्पादन 
सम्मान : 

  • वर्ष 2006 में समीक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए समन्वय साहित्य रत्न से सम्मानित।
  • वर्ष 2010 में पत्रिका के बेहतर सम्पादन के लिए पाठ सम्मान से सम्मानित।
  • वर्ष 2011 में साहित्य के क्षेत्र में पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित।
  • वर्ष 2012 में विक्रमशिला विश्वविद्यालय से वाचस्पति सम्मान से सम्मानित।

संप्रति : सरकारी संस्था में कार्यरत।
रुचियाँ : रंगमंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि तथा अनेक संस्थानों से संबंध। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन में विगत 12 वर्षों से सक्रिय।