मनोज कुमार रजक

मनोज कुमार रजक

मनोज कुमार रजक

मनोज कुमार रजक भारतीय मूल के हिन्दी भाषी प्रदेश से हैं पर उनका जन्म बैद्यबाटी में हुआ। उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा चांपदानी के आदर्श श्रमिक विद्या मंदिर तथा रिषड़ा स्वातंत्र्य हिंदी विद्यालय से प्राप्त की है। उन्होंने कोलकाता के ऐतिहासिक कॉलेज, सेठ आनन्दराम जयपुरीया कॉलेज से हिन्दी में स्नातक की हैं। उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर कलकत्ता विश्वविद्यालय से तथा बी.एड. , सी.डी.एल.यू., सिरसा (हरियाणा) से की है। इसके अलावा यू.जी.सी. नेट (हिंदी) और स्नातकोत्तर डिप्लोमा (अनुवाद) इग्नू से किया है। वर्तमान समय में कलकत्ता विश्वविद्यालय में शोधरत हैं। कोलकाता से प्रकाशित होने वाली 'अग्निगर्भा पत्रिका' के कार्यकारिणी सदस्य हैं।