ममता बाजपेयी

ममता बाजपेयी

ममता बाजपेयी

इटारसी, ज़िला(होशंगाबाद), मध्यप्रदेश
शिक्षा: एम. ए., बी.एड. 
विशेष योग्यता: संगीत प्रभाकर, बी.ए. (उर्दू)
प्रकाशन:

  • 'अहसास एक पल' सुबोध प्रकाशन

  • नायाब शेर भाग -1 

  • नायाब शेर भाग - 2

  • 'परवाज़ ए ग़ज़ल' शब्दांकुर प्रकाशन नयी दिल्ली

  • सृजन शब्द से शक्ति का

  • इसके अतिरिक्त विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित।

उपलब्धियाँ:

  • सदस्य बाल कल्याण समिति, होशंगाबाद (2007-2012)

  • उपाध्यक्ष - प्रियंवदा, होशंगाबाद

  • प्रांतीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश, फाउंडर मेम्बर बाबुल फिल्म्स, हैदराबाद

  • प्रदेश प्रभारी रीपा फाउंडेशन, फरीदाबाद, हरियाणा

  • तहसील अध्यक्ष - राष्ट्रीय कवि संगम, इटारसी

  • पूर्व अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ, एम .जी.एम. स्कूल,इटारसी  4 वर्ष )       

  • उपाध्यक्ष राष्ट्रीय काव्य कला मंच होशंगाबाद

  • ग्रामीण समन्वयक स्पिक मैके अध्याय, इटारसी

अनुभव: 

  1. उर्दू शिक्षक के रूप में केंद्रीय विद्यालय इटारसी में सेवाएँ।

  2. केंद्रीय विद्यालय इटारसी में टी जी टी, एस एस टी के पद पर सेवाएँ (2 वर्ष)

  3. सेंट ज्यूड हायर सेकेंड्री स्कूल झाँसी में सेवाएँ (7 वर्ष)

कार्य:

  • निजी शिक्षण संस्था एम. जी. एम. स्कूल में पालक शिक्षण संघ की स्थापना।

  • बच्चों में ज़हरीले जीव के प्रति भय और अंधविश्वास के प्रति जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सर्प प्रदर्शनी का आयोजन।

  • छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु महाविद्यालय में शिविर का आयोजन।

  • महिलाओं में बाग़वानी हेतु जागरूकता पैदा करने के लिये बोनसाई कला प्रदर्शनी एवं गुलाब संवर्धन हेतु कार्यशाला का आयोजन।

  • बच्चों में वन्य जीवन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु बाबुल फिल्म्स द्वारा फिल्म प्रदर्शन एवं कार्यशाला का आयोजन।

  • ग्रामीण शालाओं के छात्र छात्राओं में भारतीय लोक संस्कृति और भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने हेतु शास्त्रीय संगीत के कलाकारों जैसे पंडित विश्व मोहन भट्ट जी, पंडित अभय सोपोरी जी, कविता द्विवेदी जी, लोक  संगीत के कलाकारों  में तीजन बाई का पंडवानी गायन, रोज़े ख़ान जमील ख़ान का राजस्थानी लोक संगीत, मणिपुरी, कथकली, छाऊ नृत्य का आयोजन करना।

  • राष्ट्रीय काव्य संगम के माध्यम से सिंहस्थ महा पर्व उज्जैन, माउंट आबू राजस्थान, माहेश्वरी समाज पिपरिया, रंग पंचमी के अवसर पर ढेंचू सम्मेलन पिपरिया, सिवनीमालवा, ज़रा याद करो क़ुरबानी बैतूल, पगढाल (कोटरा), बरेली, होशंगाबाद, ऑडीटोरियम फरीदाबाद हरियाणा, झुंझनूं राजस्थान, पचमढ़ी महोत्सव, सोहागपुर, भोपाल, ललितपुर वाराणसी, जबलपुर इटारसी आदि में कवि सम्मेलनों में भागीदारी।

सम्मान:

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोक सृजन इटारसी एवं लॉयंस क्लब इटारसी द्वारा सम्मानित

  • झंझनू राजस्थान में ग़ज़ल सागर संस्था द्वारा 'साहित्यकार' सम्मान।

  • रिदम् इंडिया परफार्मिंग आर्ट्स एँड एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा 'अभिव्यक्ति 'सम्मान

  • भोपाल में सृजन फुलवारी द्वारा 'शब्द शक्ति' सम्मान।

  • सरस्वती साहित्य परिषद द्वारा सम्मान।

  • 'बाबा विश्व नाथ लोक गौरव' सम्मान।

  • 'चरैवेति' सम्मान पंडित दीनदयाल विचार प्रकाशन उज्जैन द्वारा।

  • नर्मदांचल शिखर साहित्य सम्मान

  • साहित्य सेवा सम्मान महतारी संस्था पिपरिया द्वारा

  • 'शब्द शक्ति' सम्मान

  • आयुध निर्माणी इटारसी द्वारा सम्मानित

  • कवियत्री सम्मान मध्यप्रदेश पत्रकार संघ सोहागपुर

  • 'मनु तुलसी स्मृति' संस्था द्वारा 'विशिष्ट सम्मान' होशंगाबाद

  • त्वरित काव्य लेखन प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सम्मानित।

  • कवियत्री सम्मान फाइटर क्लब सोहागपुर द्वारा 

  • 'शायरा सम्मान' राष्ट्रीय कवि संगम होशंगाबाद द्वारा।