डॉ. कन्हैया त्रिपाठी

डॉ.  कन्हैया त्रिपाठी

डॉ. कन्हैया त्रिपाठी

जन्म : 01 जनवरी, 1981, आजमगढ़ (उ.प्र.)
शिक्षा : एम.ए., अहिंसा एवं शांति अध्ययन (गोल्ड मेडलिस्ट), एम.फिल. अहिंसा एवं शांति अध्ययन (गोल्ड मेडलिस्ट), पी-एच.डी. भारतीय मानव अधिकार आन्दोलनःएक समीक्षात्मक अध्ययन (महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा से) तथा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण
सम्पादक : आकाशवाणी महानिदेशालय से प्रसारित धारावाहिक ‘दहलीज़’, ‘तिनका-तिनका सुख’ तथा ‘ये कहाँ आ गए हम’। ग्लोबल विलेज ‘साप्ताहिक’ का सम्पादन। अ जॅर्नल ऑफ सोशल फोकस’, का अतिथि संपादक
अध्यापन : महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा में सत्र 2006-08 के दौरान अतिथि प्राध्यापक के रूप में अध्यापन कार्य।
प्रकाशन :    
प्रकाशित कृतियाँ:

  • "सतह से शिखर तक भारत के राष्ट्रपति" (2004),

  • आदिवासी समाज और मानवाधिकार [Indigenous Peoples and Human Rights (2009)]

  • हिन्द स्वराज: शताब्दी विमर्श़ (2010), सम्पादित

  • A Charter for Human Development from Within: Hind Swaraj (2010), Edited with Dr. K.N. Patil

  • हिंद स्वराजः अहिंसक क्रांति का दस्तावेज (2010)

  • भारत जगाओ! (6खण्डों में )/श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील/सम्पादन

  • Rise India! (In 6 Vol.)/ Pratibha Devisingh Patil/ Edited by Dr. K. Tripathi

पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशनः

  • कुरूक्षेत्र, योजना, वर्तमान साहित्य, परिकथा, फिलहाल, स्वाधीनता गजट, ग्रामीण भारत, दस्तावेज़, पाण्डुलिपि, सबलोग, युवा संवाद, दृष्टि पथ आदि पत्रिकाओं में 30 से अधिक आलेख प्रकाशित, कविताएँ भी।

  • अ जॅर्नल ऑफ सोशल फोकस, उत्तर-प्रदेश सोशल साइंस जॅर्नल, मानवाधिकार नई दिशाएँ आदि जॅर्नल्स में शोध पत्र प्रकाशित।

  • हिन्दुस्तान, अमर उजाला, लोकमत, डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट, दैनिक भास्कर आदि पत्रों में नियमित लेखन।

निर्देशन : वृत्तचित्र का निर्देशन: अ डाक्यूमेण्ट्री ऑन सुसाइड ऑफ पैज़ेण्ट इन विदर्भा: ‘तमस’ का निर्देशन
प्रसारण : आकाशवाणी महानिदेशालय, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, नागपुर से वार्ता, नाटक, कहानी प्रसारित। गोरखपुर दूरदर्शन व आकाशवाणी से परिचर्चा व सुगम संगीत प्रसारित।
सेमीनार, कार्यशालाओं में भागीदारी : 30 से अधिक राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार, कांफ्रेंसेज़ व वर्कशॉप में भागीदारी तथा प्रपत्र वाचन
पुरस्कार तथा सम्मान :    

  • पॉपुलेशन कम्यूनीकेशन इण्टरनेशनल न्यूयार्क, केन्द्रीय शैक्षणिक नियोजन एकांश व आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार,

  • विद्यालय/महाविद्यालय स्तरीय पुरस्कार

  • उ.प्र. के मंत्री द्वारा एच.आई.वी./एड्स पर जागरूकता करने हेतु सम्मान तथा अन्य सामाजिक/स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित

  • उ.प्र. मेरिट स्कॉलरशिप

  • राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से सृजनात्मक लेखन पुरस्कार।

सामाजिक कार्य : शांति अमन पर आधारित मिशन ‘सर्च ऑफ पीस’, किसान आत्महत्या के ख़िलाफ़ किसान उत्कर्ष और पानी बचाने के लिए ‘पानी डॉट सेव दि वाटर’, आन्दोलन के साथ अनेकों शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक सद्भावना के कार्यों में संलग्न।

लेखक की कृतियाँ

नाटक
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

पुस्तकें