गुरमीत बेदी

गुरमीत बेदी

गुरमीत बेदी

जन्म: शाहबाद मारकंडा (हरियाणा) में।
शिक्षा: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से स्नातक तथा पत्रकारिता व जनसंचार में स्नातकोतर।
कार्यक्षेत्र: १९८३ से १९९० तक जालंधर से प्रकाशित हिंदी दैनिक 'वीरप्रताप' में उप-संपादक व फीचर संपादक के रूप में कार्य किया। १९९१ में हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग में बतौर सहायक लोक संपर्क अधिकारी नियुक्त। १९९६ से १९९८ तक भारत जर्मन चंगर परियोजना पालमपुर में लोक संपर्क अधिकारी तैनात रहे। २००० से हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग में बतौर जिला लोक संपर्क अधिकारी, कार्यरत।
प्रकाशन:

  • कविता संग्रह "मौसम का तकाज़ा"

  • कहानी संग्रह "कुहासे में एक चेहरा"

  • शोध की एक पुस्तक "श्रद्धा व सौंदर्य का संगम बैजनाथ"

  • उपन्यास "नक्षत्रों के घेरे में"

  • उपन्यास  "सरहद के उस पार"

  • उपन्यास  "काले चश्मे वाला आदमी" शीर्षक से धारावाहिक रूप से प्रकाशित

  • विभिन्न विषयों पर दस हज़ार से अधिक लेख विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित।

पुरस्कार: कविता संग्रह मौसम का तकाज़ा पर हिमाचल साहित्य अकादमी का पुरस्कार। इसके अलावा पंजाब कला साहित्य अकादमी, राजस्थान पत्रिका उत्कृष्ट सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार-२०००, हिमाचल केसरी, हिमोत्कर्ष पुरस्कार सहित विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।
संप्रति: जिला लोक संपर्क अधिकारी, ऊना (हि.प्र.)