दिनेश चन्द्र पुरोहित

दिनेश चन्द्र पुरोहित

दिनेश चन्द्र पुरोहित

जोधपुर (राजस्थान)
जन्म स्थान : पाली मारवाड़
शिक्षा : बी.एससी.; डिप्लोमा (क्रिमनॉलोजी), पी.जी. डिप्लोमा पत्रकारिता
प्रकाशन :
पुस्तकें (राजस्थानी भाषा में)

  • कठै जावै रै, कढ़ी खायोड़ा

  • गाडी रा मुसाफ़िर 

(ये दोनों हास्य-नाटक की किताबें, रेल गाडी से “जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन” के बीच रोज़ आना-जाना करने वाले एम.एस.टी. होल्डर्स की हास्य-गतिविधियों पर लिखी गयी है।)  

  • मारवाड़ री कहानियां

(मानवीय सम्वेदना पर लिखी गयी कहानियाँ। सिटीजंस सोसाइटी फॉर एज्यूकेशन के तत्वाधान मे बुधवार २३ अगस्त २०१७, सांय ५ बजे स्वामी कृष्णानन्द स्मृति सभागृह में महाराजा मान सिंह पुस्तक प्रकाशन के द्वारा मेरी चयनित की गयी पुस्तक ‘मारवाड़ री कहानियां’ का लोकार्पण किया गया। इस सामारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर अर्जुन देव चारण कन्वीनर [राजस्थांनी भाषा], श्री आईदान सिंह भाटी अध्यक्ष एवं प्रोफ़ेसर ज़हूर खां मेहर प्रमुख वक्ता थे।

      
पुस्तक “कठै जावै रै, कढ़ी खायोड़ा,” “गाड़ी रा मुसाफ़िर” और “मारवाड़ री कहानियां का हिंदी अनुवाद किया जा चुका है। अब इस समय पुस्तक “गाड़ी रा मुसाफ़िर” का हिंदी अनुवाद कार्य जारी है।   

पुस्तकें (हिन्दी भाषा)

  • डोलर हिंडा

(व्यंग्यात्मक नयी शैली “संस्मरण” को काम में लेकर लिखे गए वाक़ये। राजस्थान में प्रारंभिक शिक्षा विभाग का उदय, और उत्पन्न हुई हास्य-व्यंग्य की हलचलों का वर्णन] 

पुस्तकें (उर्दू भाषा)

  • दबिस्तान-ए-सियासत (हास्य-नाटक)

(मज़दूर बस्ती में आयी हुई लड़कियों की सैकेंडरी स्कूल में, संस्था प्रधान के परिवर्तनों से उत्पन्न हुई हास्य-गतिविधियाँ इस पुस्तक में दर्शायी गयी हैं।)

कहानियाँ और हास्य-नाटक इंटरनेट पर विभिन्न वेबसाइट्स पर प्रकाशित
रुचि : व्यंग्य-चित्र बनाना