दिलीप सिंह शेखावत

दिलीप सिंह शेखावत

दिलीप सिंह शेखावत

हिंदी लेखन में अपना भविष्य ढूँढ़ते युवा लेखक दिलीप सिंह का जन्म राजस्थान, भारत में हुआ जबकि शिक्षा इत्यादि गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुई। उच्च माध्यमिक तक की शिक्षा हिंदी माध्यम में करने के पश्चात् सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। ज़्यादातर कार्य अँग्रेज़ी में होने के पश्चात् भी वे हिंदी से जुड़े रहे और अपने भावों को धीरे-धीरे कविता के माध्यम से व्यक्त करने लगे। और इस तरह लेखनी में उनकी रुचि बढ़ती गयी।

मानव एवं प्रकृति के वर्तमान तथा भविष्य की परिस्थितियों पर वे लिखना पसंद करते हैं। भारतीय संस्कृति पर विश्वास रखते हुवे वे मानते हैं कि इसका ठीक से अध्ययन नहीं किया गया जो कि अति आवश्यक था यह मानव के भविष्य को सही दिशा निर्देश प्रदान कर सकती है।