वीरेंद्र परमार

वीरेंद्र परमार

वीरेंद्र परमार

जन्म: 1962, ग्राम +पोस्ट–जयमल डुमरी, ज़िला- मुजफ्फरपुर- 843107 (बिहार)
शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी ); बी.एड.,पीएच.डी.
अनुभव एवं लेखन: भारत सरकार के राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय में हिन्दी प्राध्यापक के रूप में हिन्दी शिक्षण योजना के ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), पटना (बिहार), सुनाबेड़ा (ओड़िसा), कोलकाता, गुवाहाटी (असम) और सिलचर (असम) केंद्रों  पर प्राध्यापन। वर्ष 2006 से 2010 तक तथा पुनः नवम्बर 2015 से जुलाई 2018 तक जल संसाधन मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीनस्थ कार्यालय केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, फरीदाबाद में उपनिदेशक (राजभाषा) के पद पर कार्य किया। जुलाई 2014 से अक्टूबर 2015 तक राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) में उपनिदेशक (कार्यान्वयन) के पद पर गुवाहाटी में तैनात। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से अनेक कार्यक्रमों का प्रसारण। राजीव गांधी विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश के लिए एम.ए. (हिन्दी) पत्राचार पाठ्यक्रम हेतु पाठ लेखन (वर्ष 2014)। पूर्वोत्तर भारत के समाज, लोक परंपरा, लोकजीवन, लोकसाहित्य और आदिवासी जीवन पर विपुल लेखन। पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न शहरों में पंद्रह वर्षों तक प्रवास।  सम्प्रति असम विश्वविद्यालय, सिलचर में पदस्थ। 
प्रकाशित पुस्तकें:

  1. अरुणाचल का लोकजीवन (2003)-समीक्षा प्रकाशन, मुजफ्फरपुर 

  2. अरुणाचल के आदिवासी और उनका लोकसाहित्य(2009)–राधा पब्लिकेशन, 4231/1, दरियागंज, नई दिल्ली – 110002 

  3. हिंदी सेवी संस्था कोश (2009)–स्वयं लेखक द्वारा प्रकाशित 

  4. राजभाषा विमर्श (2009)– नमन प्रकाशन, 4231/1, दरियागंज, नई दिल्ली – 110002  

  5. कथाकार आचार्य शिवपूजन सहाय (2010)-नमन प्रकाशन, 4231/1, दरियागंज, नई दिल्ली– 110002  

  6. हिंदी: राजभाषा, जनभाषा, विश्वभाषा (सं.2013)-नमन प्रकाशन, 4231/1, दरियागंज, नई दिल्ली – 110002  

  7. पूर्वोत्तर भारत: अतुल्य भारत (2018, दूसरा संस्करण 2021)–हिंदी बुक सेंटर, 4/5–बी, आसफ अली रोड, नई दिल्ली–110002 

  8. असम: लोकजीवन और संस्कृति (2021)-हिंदी बुक सेंटर, 4/5–बी, आसफ अली रोड, नई दिल्ली–110002 

  9. मेघालय: लोकजीवन और संस्कृति (2021)- हिंदी बुक सेंटर, 4/5–बी, आसफ अली रोड, नई दिल्ली–110002 

  10. त्रिपुरा: लोकजीवन और संस्कृति (2021)– मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली– 110002 

  11. नागालैंड: लोकजीवन और संस्कृति (2021)–मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली–110002

  12. पूर्वोत्तर भारत की नागा और कुकी–चीन जनजातियाँ (2021)-मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली – 110002

  13. उत्तर–पूर्वी भारत के आदिवासी (2020)-मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली– 110002  

  14. पूर्वोत्तर भारत के पर्व–त्योहार (2020)-मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली– 110002  

  15. पूर्वोत्तर भारत के सांस्कृतिक आयाम (2020)- मित्तल पब्लिकेशन, 4594/9, दरियागंज, नई दिल्ली – 110002

  16. यतो अधर्मः ततो जयः (व्यंग्य संग्रह -2020)–अधिकरण प्रकाशन, दिल्ली

  17. भारत का गौरव: मिजोरम (2021) अधिकरण प्रकाशन, दिल्ली