प्रो. भूपेन्द्र मिश्रा 'सूफ़ी'

प्रो.  भूपेन्द्र मिश्रा

प्रो. भूपेन्द्र मिश्रा 'सूफ़ी'

जन्म : विजयादशमी १९३९ को मुजफ्फरपुर ज़िला के मानपुरा ग्राम में। पिता का नाम स्वर्गीय रामदेव मिश्रा तथा माता का नाम स्वर्गीया रामपरी देवी।
बाल्य परिवेश : शिक्षक परिवार एवं ग्रामीण परिवेश में पालन-पोषण। प्रारंभिक शिक्षा - दीक्षा राजकीय बुनियादी विद्यालय, बखरा में संपन्न एवं माध्यमिक शिक्षा मारवारी हाई स्कूल, मुज़फ्फरपुर में।
उच्च शिक्षा : लंगट सिंह कालेज मुजफ्फरपुर से इन्टर (कला), अर्थशास्त्र में स्नातक (प्रतिष्ठा) एवं अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर।
व्यवसाय : १९६२ से १९८० तक श्री राधा कृष्णा गोयनका महाविद्यालय, सीतामढ़ी में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक। १९८० से बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैन्तपुर में अर्थशास्त्र के विश्वविधालय प्राध्यापक के पद पर कार्यरत। वर्ष १९९५ से प्राचार्य बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैन्तपुर में। सन २००० में सेवानिवृत।
साहित्यिक अभिरुचि : बाल्यकाल से ही साहित्यिक विधाओं विशेषकर काव्य रचना में गहरी अभिरुचि, अनेक पत्र- पत्रिकाओं में कविताओं का प्रकाशन।
सामाजिक सक्रियता : समाज सेवा में गहरी दिलचस्पी, मार्क्सवाद के ख्यातिप्राप्त समालोचक, बाद में जीवन के अध्यात्मिक पक्ष की ओर उन्मुख। जय जीव दर्शन के प्रतिपादक एवं जय जीव संस्थान के संस्थापक।
प्रकाशन :

  • "तुम्हारे लिए" (काव्य संग्रह)

  • बहार-ए-ग़ज़ल (ग़ज़लों का अनूठा संग्रह)

  • स्वान सांग (हंस गीत)

  • साम्या (प्रबंध काव्य)

  • "दिल में बस आप हैं" आदि। 

  • जय जीव दार्शनिक विचारों से सम्बंधित निबंध संग्रह।

लेखक की कृतियाँ

नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

पुस्तकें