इंतज़ार (अमित डोगरा)

15-04-2020

इंतज़ार (अमित डोगरा)

अमित डोगरा  (अंक: 154, अप्रैल द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)

इंतज़ार क्या है?
इंतज़ार से पूछो इंतज़ार क्या है?
इंतज़ार क्या है 
मुझसे पूछो? 
उसके आने से पहले भी 
उसका इंतज़ार था,                                     
उसके आने पर भी
उसका ही इंतज़ार है,      
उसके पास बैठने पर भी
उसका ही इंतज़ार था,   
उसके साथ चलने पर भी 
उसका ही इंतज़ार है,
उसके जाने के बाद भी
उसका ही इंतज़ार है,
आज भी उसका इंतज़ार है, 
जीवन के अंतिम क्षणों तक 
उसका ही इंतज़ार रहेगा॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें