एक डेल्टा ज़रूरी

01-12-2019

एक डेल्टा ज़रूरी

डॉ. शिखा तेजस्वी 'ध्वनि' (अंक: 145, दिसंबर प्रथम, 2019 में प्रकाशित)

ज़िन्दगी में हर किसी के 
एक कमी होना ज़रूरी है।
कुछ भी पाने से पहले, 
एक डेल्टा होना ज़रूरी है॥


अपनी कार से पहले, 
स्कूटी होना ज़रूरी है।
अपना मकान से पहले, 
किराये में रहना ज़रूरी है॥
कुछ भी पाने से पहले, 
पाने की लालसा ज़रूरी है।
ज़िन्दगी में हर किसी के, 
एक डेल्टा होना ज़रूरी है॥


कर लेना विदेश भ्रमण, 
काशी वृन्दावन भी ज़रूरी है।
दौलत पाने से पहले 
देने का हौसला ज़रूरी है॥
अमीर बनने से पहले, 
इंसान होना ज़रूरी है।
ज़िन्दगी में हर किसी के 
एक डेल्टा होना ज़रूरी है॥  

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें