चाचा नेहरू
जयचन्द प्रजापति ‘जय’
चाचा नेहरू सबको अच्छे लगते हैं,
बच्चे उनको चाचा नेहरू कहते हैं।
चाचा को बच्चे ख़ूब अच्छे लगते हैं,
चाचाजी बच्चों को फूल समझते हैं।
बच्चों को देश की फुलवारी कहते हैं,
बच्चे चाचाजी को दिल में रखते हैं।
चाचा बच्चों संग बच्चे बन जाते हैं,
बच्चे भगवान का रूप कहे जाते हैं।
जहाँ बच्चों को प्यार नहीं मिलता है,
वह घर-आँगन सूना-सूना रहता है।