डॉ. वंदना मुकेश

डॉ.  वंदना मुकेश

डॉ. वंदना मुकेश

जन्म: भोपाल, सितंबर 1969 (पंजीकृत)
शिक्षा: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से स्नातक, पुणे विद्यापीठ से अँग्रेज़ी व हिंदी में प्रथम श्रेणी से स्नातकोत्तर एवं हिंदी में पीएच.डी. की उपाधि। इंग्लैंड से क्वालिफ़ाईड टीचर स्टेटस एवं CELTA 
निवास: 2002 से इंग्लैंड में निवास। 
लेखन: छात्र जीवन में काव्य लेखन की शुरुआत। 1987 में साप्ताहिक हिंदुस्तान में पहली कविता 'खामोश ज़िंदगी' के प्रकाशन से अब तक विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं जैसे साहित्य अमृत, वागर्थ, ज्ञानोदय, वर्तमान साहित्य, अक्षरा, हरिगंधा, गर्भनाल, आधुनिक साहित्य, , पुरवाई (यू.के.), चेतना (कनाडा) आदि और साहित्यिक-समीक्षात्मक पुस्तकों, वेब पत्र-पत्रिकाओं में विविध विषयों पर कहानियाँ, कविताएँ, संस्मरण, समीक्षाएँ, लेख, एवं शोध-पत्र प्रकाशित। 
प्रकाशन:

  1. कहानी संग्रह- ‘वंदना मुकेश –संकलित कहानियाँ’, नेशनल बुक ट्रस्ट 2021 

  2. ‘मौन मुखर जब’ (काव्य संग्रह) अनामिका प्रकाशन, इलाहाबाद 2015

  3. 'नौंवे दशक का हिंदी निबंध साहित्य एक विवेचन' शोध प्रबंध- भावना प्रकाशन, दिल्ली 2002,

संपादन:

  1. जाकी रही भावना जैसी (डॉ. केशव प्रथमवीर अभिनंदन ग्रंथ) 2021 

  2. ‘परि भारत में किसान न बनइयो’ (निबंध संकलन)  डॉ. केशव प्रथमवीर 2018

  3. 'मन के मनके' रामनारायण सिरोठिया, (काव्य संग्रह) 2016

सहलेखन:  डैड, पॉप्स और मैं (लघु उपन्यास-संकल्पना–संपादन उषा वर्मा 2016,)
प्रसारण:  य़ू.के. में स्थानीय टी.वी. चैनल पर काव्य पाठ, बी.बी.सी. वैस्ट मिडलैंड्स रेडियो, आकाशवाणी पुणे से काव्य-पाठ एवं वार्ताएँ प्रसारित। वेब वार्ताओं, काव्य गोष्ठियों, मुशायरों में सहभागिता। 

पुरस्कार:

  1. भोपाल लघुकथा शोध केंद्र द्वारा आयोजित श्रीमती कृष्णा देवी स्मृति सारस्वत लघुकथा प्रतियोगिता फरवरी 2022 में लघुकथा पुरस्कृत।

  2. विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कहानी प्रतियोगिता 2019 में भौगोलिक क्षेत्र यूरोप-यू.के. में प्रथम स्थान 

  3. पब्लिक रिलेशंस सोसायटी भोपाल द्वारा साहित्य सम्मान 2019

  4. विश्व हिंदी साहित्य परिषद, दिल्ली द्वारा ‘सृजन भारती’ सम्मान 2016

  5. भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी अनुदान-सम्मान 2014 

  6. यू.के. क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन 2011 में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा विशिष्ट सम्मान 2011

  7. इंटीग्रेटेड काउंसिल फ़ॉर सोश्यो-इकनॉमिक प्रोग्रेस दिल्ली द्वारा 'महिला राष्ट्रीय ज्योति पुरस्कार' 2002

विशिष्ट उपलब्धियाँ:

  • 1997 से सतत भारत एवं ब्रिटेन में विभिन्न साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि-सम्मेलनों का संयोजन-संचालन तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक शोध संगोष्ठियों का संचालन, प्रपत्र वाचन, सहभाग और सम्मान। 

  • रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा आयोजित विश्वरंग कार्यक्रम में प्रपत्र-पाठन, सहभाग एवं सम्मान 2019

  • इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा आयोजित डॉ. कृष्णबिहारी मिश्र पर आधारित संस्कृति श्रृंखला-7 में फरवरी 2018 में कोलकाता में वक्ता के रूप में सम्मानित

  • भारत सरकार एवं गीतांजलि बहुभाषीय साहित्यिक संस्था, बर्मिंघम द्वारा आयोजित यू. के. क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन 2011 की संयोजक सचिव

  • गीतांजलि बहुभाषीय साहित्यिक संस्था, बर्मिंघम द्वारा आयोजित 22वें अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन 2006 में प्रपत्र वाचन एवं सह-संयोजन 

  • गीतांजलि बहुभाषीय साहित्यिक संस्था, बर्मिंघम द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बहुभाषीय सम्मेलन 2005 की संयोजक सचिव

  • 2004 से गीतांजलि बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की सदस्य

संप्रति: इंग्लैंड में प्रयोजनमूलक अँग्रेज़ी की प्राध्यापिका एवं हिंदी में स्वतंत्र लेखन; केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा विभाग में परीक्षक एवं हिंदी में स्वतंत्र लेखन

समीक्षा